Home देश भारत पहुंची विश्वकप विजेता टीम, पीएम से मिले खिलाड़ी, शाम को विक्ट्री...

भारत पहुंची विश्वकप विजेता टीम, पीएम से मिले खिलाड़ी, शाम को विक्ट्री परेड

0
T20 WORLD CUP WINNER TEAM

DEVBHOOMI NEWS DESK:  टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम (T20 WORLD CUP WINNER TEAM) भारत लौट गई है। टीम इंडिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंची। टीम ने यहाँ पर पीएम मोदी के साथ मुलाकात की और वर्ल्ड कप के पल साझा किये। BCCI अधियाकरियों, कोच राहुड़ द्रविड के साथ कप्तान रोहित शर्मा सहित ऋषभ पंत, सूर्यकुमार और हार्दिक पंड्या और पूरी टीम के खिलाड़ी मौजूद रहे। बता दें कि टीम इंडिया तूफान की वजह से बारबाडोस में तीन दिन से फंसी हुई थी। ऐसे में BCCI  द्वारा टीम को लाने के लिए स्पेशल विमान भेजा गया था। इस प्लेन का नाम ‘चैंपियंस 24 वर्ल्ड कप’ रखा गया था।

T20 WORLD CUP WINNER TEAM
T20 WORLD CUP WINNER TEAM

T20 WORLD CUP WINNER TEAM: शाम को होगी विक्ट्री परेड 

भारतीय फैंस अपने चहेते हीरोज की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। आज PM मोदी से मिलने के बाद टीम मुंबई रवाना होगी। शाम 5 बजे से टीम की विक्ट्री परेड होगी। इस खास परेड के लिए ओपन रूफ बस तैयार की गई है। पूरी भारतीय टीम नरीमन पॉइंट से ओपन रूफ बस से वानखेड़े स्टेडियम तक जाएगी। फिर सम्मान समारोह में आयोजित किया जाएगा जिसमें कैश प्राइज दिया जाएगा। इस खास कार्यक्रम में फैंस को फ्री एंट्री है। मुंबई पुलिस ने भारतीय टीम की विक्ट्री परेड के लिए रूट डायवर्ट किया है।

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

Exit mobile version