T20 World Cup 2022 : भारत का विजय अभियान जारी, रोहित ने तोड़ा युवराज का रिकॉर्ड

0
290
T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022: भारत का विजय अभियान जारी

T20 World Cup 2022: भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड को 56 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंडिया ने विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा की उम्दा पारियों के दम पर भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 179 रन बनाए। विराट ने 44 गेंदों पर 62, रोहित ने 39 गेंदों पर 53 रन और सूर्या ने 25 गेंदों पर 51 बनाए। नीदरलैंड के लिए फ्रेड क्लासेन और पॉल वॉन मीकेरन ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में नीदरलैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और अश्विन को 2-2 विकेट मिले। इस जीत (T20 World Cup 2022) के साथ ग्रुप-2 में भारतीय टीम 4 पॉइंट के साथ नंबर-1 पर पहुंच गई है।

T20 World Cup 2022 news

T20 World Cup 2022: 10 ओवर में 67 रन ही बन पाए

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय बल्लेबाज नीदरलैंड के गेंदबाजों के आगे काफी देर तक खुल कर नहीं खेल पाए। पावर प्ले के 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 38/1 था। 10 ओवर के बाद भारतीय टीम 67/1 तक ही पहुंच पाई थी लेकिन 15 ओवर की समाप्ति पर टीम इंडिया का स्कोर 114/2 था। आखिरी 5 ओवर में भारत ने 65 रन बनाए।

T20 World Cup 2022: रोहित ने तोड़ा युवराज का रिकॉर्ड

T20 World Cup 2022 today match

रोहित शर्मा ने 39 बॉल में 53 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 4 चौके और 3 छक्के जड़े, उनका स्ट्राइक रेट 135.89 का रहा। रोहित ने इस दौरान युवराज सिंह का रिकॉर्ड भी तोड़ा। वह भारत के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 34 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।
भारत ने पूरे 20 ओवर (T20 World Cup 2022 ) में सिर्फ 2 विकेट गंवाए और इस वजह से आखिरी ओवर्स में टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी की। भारत ने आखिरी 10 ओवर में करीब 11 के रनरेट से रन बनाये ।

ये भी पढ़ें : जय शाह का ऐलान, अब पुरुष-महिला क्रिकेटर्स को मिलेगी समान फीस