HomeLatest Newsसुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड आईपीओ पहले दिन में इतना हुआ सबस्क्राइब, आज बोली...

सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड आईपीओ पहले दिन में इतना हुआ सबस्क्राइब, आज बोली लगाने का दूसरा दिन

SURAKSHA DIAGNOSTIC IPO के लिए आज बोली लगाने का दूसरा दिन है। पहले दिन इस आईपीओ में कुल 11% सब्सक्रिप्शन हुआ। रिटेल कैटेगरी में इसे 0.20% और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) कैटेगरी में 0.04% सब्सक्राइब किया गया। यह आईपीओ शुक्रवार, 29 नवंबर को ओपन हुआ था, और निवेशक इसे 3 दिसंबर तक सब्सक्राइब कर सकते हैं। इस इश्यू के माध्यम से कंपनी ₹846.25 करोड़ जुटाना चाहती है, जिसके लिए मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत 19,189,330 शेयर बेच रहे हैं। सुरक्षा डायग्नोस्टिक इस आईपीओ में कोई भी नया शेयर जारी नहीं कर रही है।

SURAKSHA DIAGNOSTIC IPO
SURAKSHA DIAGNOSTIC IPO

SURAKSHA DIAGNOSTIC IPO में इतना कर सकते हैं निवेश

सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड ने IPO के लिए प्राइस बैंड ₹420 से ₹441 के बीच रखा है। इसमें रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट यानी 34 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं। अगर कोई निवेशक अपर प्राइस बैंड ₹441 के हिसाब से 1 लॉट के लिए आवेदन करता है, तो उसे ₹14,994 का निवेश करना होगा। वहीं, अधिकतम 13 लॉट यानी 442 शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है, जिसके लिए निवेशक को ₹194,922 खर्च करने होंगे।  कुल इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए, और 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित है।

SURAKSHA DIAGNOSTIC IPO
SURAKSHA DIAGNOSTIC IPO

जानिए सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड के बारे में

सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड की स्थापना 2005 में की गई थी, और यह हेल्थकेयर क्षेत्र में एक प्रमुख नाम बन चुकी है। कंपनी रेडियोलॉजी टेस्टिंग और मेडिकल कंसल्टेंसी सेवाएं प्रदान करती है। इसके पास 8 लेबोरेटरीज, 215 कस्टमर टचपॉइंट और एक सेंट्रल रेफरेंस लेबोरेटरी है। इसके अलावा, कंपनी 44 डायग्नोस्टिक सेंटर के माध्यम से एक ही छत के नीचे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में मेडिकल कंसल्टेशन प्रदान करती है। कंपनी के पास 750 से अधिक डॉक्टरों की टीम और 120 पॉलीक्लिनिक हैं, जो इसे एक व्यापक हेल्थकेयर सेवा प्रदाता बनाते हैं।

ये भी पढिए-

सुरक्षा डायग्नोस्टिक का IPO ओपन, 3 दिसंबर तक कर सकते हैं निवेश

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular