HomeLatest Newsसुरक्षा डायग्नोस्टिक का IPO ओपन, 3 दिसंबर तक कर सकते हैं निवेश

सुरक्षा डायग्नोस्टिक का IPO ओपन, 3 दिसंबर तक कर सकते हैं निवेश

SURAKSHA DIAGNOSTIC IPO: सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) आज से निवेशकों के लिए खुल गया है। इस IPO में निवेशक 3 दिसंबर तक बिडिंग कर सकते हैं, और कंपनी के शेयर 6 दिसंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी ₹846.25 करोड़ की पूंजी जुटाने की योजना बना रही है। यह पूरी रकम ऑफर फॉर सेल (OFS) के माध्यम से जुटाई जाएगी, जिसमें मौजूदा निवेशक अपने 19,189,330 शेयर बेचेंगे। इस IPO में कंपनी द्वारा कोई फ्रेश शेयर जारी नहीं किया जाएगा।

SURAKSHA DIAGNOSTIC IPO
SURAKSHA DIAGNOSTIC IPO

 

SURAKSHA DIAGNOSTIC IPO में इतना कर सकते हैं निवेश

सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड ने IPO के लिए प्राइस बैंड ₹420 से ₹441 के बीच रखा है। इसमें रिटेल निवेशक कम से कम एक लॉट यानी 34 शेयर के लिए बिडिंग कर सकते हैं। अगर कोई निवेशक अपर प्राइस बैंड ₹441 के हिसाब से 1 लॉट के लिए आवेदन करता है, तो उसे ₹14,994 का निवेश करना होगा। वहीं, अधिकतम 13 लॉट यानी 442 शेयरों के लिए आवेदन किया जा सकता है, जिसके लिए निवेशक को ₹194,922 खर्च करने होंगे।  कुल इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए, 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए, और 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) के लिए आरक्षित है।

SURAKSHA DIAGNOSTIC IPO
SURAKSHA DIAGNOSTIC IPO

जानिए सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड के बारे में

सुरक्षा डायग्नोस्टिक लिमिटेड की स्थापना 2005 में की गई थी, और यह हेल्थकेयर क्षेत्र में एक प्रमुख नाम बन चुकी है। कंपनी रेडियोलॉजी टेस्टिंग और मेडिकल कंसल्टेंसी सेवाएं प्रदान करती है। इसके पास 8 लेबोरेटरीज, 215 कस्टमर टचपॉइंट और एक सेंट्रल रेफरेंस लेबोरेटरी है। इसके अलावा, कंपनी 44 डायग्नोस्टिक सेंटर के माध्यम से एक ही छत के नीचे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों में मेडिकल कंसल्टेशन प्रदान करती है। कंपनी के पास 750 से अधिक डॉक्टरों की टीम और 120 पॉलीक्लिनिक हैं, जो इसे एक व्यापक हेल्थकेयर सेवा प्रदाता बनाते हैं।

ये भी पढिए-

SHARE MARKET TODAY
SHARE MARKET TODAY

सेंसेक्स 79,117 पर, निफ्टी 23,907 पर बंद, शेयर बाजार की लौटी रौनक

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular