HomeEntertainmentड्रग्स केस में फंसे मलयालम कलाकार प्रयागा मार्टिन और श्रीनाथ भासी, ये...

ड्रग्स केस में फंसे मलयालम कलाकार प्रयागा मार्टिन और श्रीनाथ भासी, ये है पूरा मामला

SREENATH BHASI: हाल ही में केरल के कुख्यात अपराधी ओम प्रकाश के खिलाफ नशीली दवाओं से जुड़े एक मामले में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सितारों के नाम सामने आए हैं। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री Prayaga Martin और अभिनेता श्रीनाथ भासी भी इस मामले में जुड़ें हुए हैं, इनके अलावा इस रिपोर्ट में लगभग 20 और के बारे में भी पता चला है।  बता दें कि ओम प्रकाश और उसके दोस्त शिहास को कुछ दिन पहले कोच्चि के एक फाइव-स्टार होटल से नशीली दवाओं के साथ पकड़ा गया था।

SREENATH BHASI
SREENATH BHASI

SREENATH BHASI: तीन कमरों में नशीली दवाओं का हुआ लेन-देन

पुलिस ने अदालत में यह रिपोर्ट दी, जिसमें इन फिल्मी सितारों के नाम थे। पुलिस ने कोर्ट से मांग की कि ओम प्रकाश और शिहास से हिरासत में पूछताछ की जाए, लेकिन उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस जांच में पता चला कि तीन कमरों में नशीली दवाओं का लेन-देन हुआ था। पुलिस ने ओम प्रकाश और उसके साथियों के पास से कोकीन जैसी नशीली दवाएं बरामद कीं। ये लोग विदेशों से नशीली दवाएं लाकर यहां बेचते थे।

ये भी पढिए-

SINGHAM AGAIN TRAILER
SINGHAM AGAIN TRAILER

बहुप्रतीक्षित फिल्म सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च, इस दिन होगी फिल्म रिलीज

पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेजों की जांच की, जिसमें Prayaga Martin और श्रीनाथ भासी के वहां आने की जानकारी मिली। ओम प्रकाश के कोच्चि में होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने होटल पर छापा मारा, जहां नशीली दवाओं के कारोबार का शक था। ओम प्रकाश ने कहा कि वह बॉलगट्टी में एक डीजे कार्यक्रम में शामिल होने आया था, लेकिन तलाशी में पुलिस ने नशीली दवाएं बरामद कीं। ओम प्रकाश और उसके साथियों पर नशीली दवाओं से जुड़े कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को शक है कि इनका नशीली दवाओं के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से संबंध हो सकता है।

Prayaga Martin
Prayaga Martin

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular