SILVER JUBILEE UTTARAKHAND: उत्तराखंड राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आगामी 3 और 4 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। इस विशेष सत्र का उद्देश्य राज्य की अब तक की 25 वर्षीय विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना है। सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा को संबोधित करेंगी। यह राज्य के इतिहास में दूसरा मौका होगा जब किसी राष्ट्रपति ने विशेष सत्र में संबोधन किया हो।

SILVER JUBILEE UTTARAKHAND: दो दिवसीय विशेष सत्र की अधिसूचना जारी
विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया है कि यह सत्र केवल राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती (SILVER JUBILEE UTTARAKHAND) के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। इसमें कोई विधायी कार्य नहीं होगा। पहले दिन सुबह 11 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विधानसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद विशेष आमंत्रित सदस्य और विधायक राज्य की उपलब्धियों, चुनौतियों और भविष्य की दिशा पर अपने विचार रखेंगे। दूसरे दिन सत्र जारी रहेगा, जहां सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को समान समय दिया जाएगा ताकि राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हो सके।
राष्ट्रपति का दूसरा विशेष संबोधन
यह उत्तराखंड के इतिहास का दूसरा अवसर होगा जब राष्ट्रपति विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। इससे पहले मई 2015 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने एक दिवसीय विशेष सत्र को संबोधित किया था। वर्तमान सत्र दो दिवसीय होने के कारण राज्य की प्रगति, चुनौतियों और भावी योजनाओं पर विस्तृत संवाद का अवसर प्रदान करेगा। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू 2 नवंबर को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शामिल होंगी और अगले दिन यानी 3 नवंबर को देहरादून पहुंचकर विधानसभा में अपना संबोधन देंगी।

तैयारियों का अंतिम चरण
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि विशेष सत्र की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन की तिथियों को लेकर अंतिम पुष्टि शीघ्र होगी, जबकि संबोधन की सभी व्यवस्थाएं तय कर ली गई हैं। सत्र के दौरान विधानसभा भवन को रजत जयंती थीम पर सजाया जाएगा। अध्यक्ष ने बताया कि सभी सदस्यों को राज्य की उपलब्धियों और भावी योजनाओं पर बोलने का समान अवसर दिया जाएगा। राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से सुरक्षा, प्रोटोकॉल और आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
रजत जयंती महोत्सव का शुभारंभ राष्ट्रपति करेंगी
उत्तराखंड रजत जयंती महोत्सव (SILVER JUBILEE UTTARAKHAND) की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों होगी, जबकि इसका समापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। यह महोत्सव 3 नवंबर से प्रारंभ होकर 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के दिन संपन्न होगा। प्रधानमंत्री मोदी 11 नवंबर को देहरादून स्थित वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में एक विशेष कार्यक्रम में भाग लेने आ सकते हैं। यह पहली बार होगा जब राज्य की रजत जयंती पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री दोनों प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

उत्तराखंड में 15 नवंबर को होगी भूकंप मॉक ड्रिल, सीएम धामी के निर्देश पर USDMA ने की तैयारी तेज
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

