HomeLatest Newsउत्तराखंड में 15 नवंबर को होगी भूकंप मॉक ड्रिल, सीएम धामी के...

उत्तराखंड में 15 नवंबर को होगी भूकंप मॉक ड्रिल, सीएम धामी के निर्देश पर USDMA ने की तैयारी तेज

UTTARAKHAND EARTHQUAKE MOCK DRILL: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में आगामी 15 नवंबर को राज्य के सभी जिलों में भूकंप एवं उससे जुड़ी आपदाओं से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास का उद्देश्य भूकंप जैसी आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटना और विभिन्न रेखीय विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। सचिव, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में मॉक ड्रिल की तैयारी को लेकर ओरिएंटेशन और कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस बैठक में सभी जिलों के अधिकारियों को मॉक ड्रिल के आयोजन से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

UTTARAKHAND EARTHQUAKE MOCK DRILL
UTTARAKHAND EARTHQUAKE MOCK DRILL

UTTARAKHAND EARTHQUAKE MOCK DRILL: मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां शुरू

सचिव सुमन ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी ने राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल आयोजित करने के निर्देश दिए हैं ताकि केंद्र और राज्य की एजेंसियों के बीच तालमेल को मजबूत किया जा सके और राहत-बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि यूएसडीएमए (उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) ने मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। 12 नवंबर को टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी जिलों को अपनी तैयारियों, संसाधनों की उपलब्धता, तैनाती और योजना की जानकारी देनी होगी। यह ड्रिल आईआरएस (त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली) के अंतर्गत की जाएगी।

UTTARAKHAND EARTHQUAKE MOCK DRILL
UTTARAKHAND EARTHQUAKE MOCK DRILL

यूएसडीएमए और आईआईटी रुड़की के सहयोग से राज्य में भूकंप अलर्ट प्रणाली को और मजबूत किया जा रहा है। सेंसर और सायरन की संख्या बढ़ाई जा रही है, जबकि ‘भूदेव एप’ तैयार किया गया है जो 5 रिक्टर स्केल से अधिक तीव्रता का भूकंप आने पर मोबाइल पर अलर्ट भेजेगा। मॉक ड्रिल में यह भी देखा जाएगा कि भूकंप की स्थिति में लोगों का रेस्क्यू कैसे किया जाएगा, किन रूट्स और वाहनों का उपयोग होगा, और किन स्थानों को सुरक्षित ठिकानों के रूप में चिन्हित किया जाएगा। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष रेस्क्यू योजनाएं बनाई जा रही हैं।

UTTARAKHAND EARTHQUAKE MOCK DRILL
UTTARAKHAND EARTHQUAKE MOCK DRILL

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) आनंद स्वरूप ने कहा कि इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा के समय राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों की दक्षता को परखना है।  बैठक में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद ओबैदुल्लाह अंसारी, यूएलएमएमसी के निदेशक डॉ. शांतनु सरकार, डॉ. बिमलेश जोशी, यूएसडीएमए, यूएलएमएमसी और यू-प्रिपेयर के अधिकारी व विशेषज्ञ मौजूद रहे। सभी जिलों के अधिकारी और विभिन्न संस्थानों के विशेषज्ञ ऑनलाइन माध्यम से इस बैठक में शामिल हुए।

ये भी पढ़िए-

PITHORAGARH SAHKARITA MELA
PITHORAGARH SAHKARITA MELA

पिथौरागढ़ में सीएम धामी ने सहकारिता मेले का शुभारंभ किया, 85 करोड़ की योजनाओं का भी किया लोकार्पण और शिलान्यास

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular