गंगा दशहरा पर्व : हर-हर गंगे…श्रद्धालु लगा रहे आस्था की डुबकी, गांगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

0
304

हरिद्वार (अरूण कश्यप) : गंगा दशहरा पर्व पर लाखों श्रद्धालु सुबह से हरकी पैड़ी और आसपास के गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। गंगा दशहरा पर्व के महास्नान के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से भी यातायात और सुरक्षा को लेकर खासा इंतजाम किए गए हैं। हरकी पैड़ी क्षेत्र को कई किलोमीटर तक जीरो जोन घोषित कर दिया गया है। ताकि गंगा दशहरा पर्व पर किसी भी प्रकार का वाहन यहां तक न पहुंच सके।

आज सुबह से ही देश के अलग-अलग राज्यों से आए श्रद्धालु गंगा दशहरा पर्व पर गंगा घाटों पर पहुंचकर स्नान कर रहे हैं। कहा जाता है कि गंगा दशहरा पर्व के दिन मोक्ष दायिनी मां गंगा स्वर्ग से उतर कर धरती पर आई थी। इस साल गंगा दशहरा का पर्व वीरवार को मनाया जा रहा है। चार शुभ संयोग भी बन रहे हैं। बता दें कि सनातन धर्म में गंगा दशहरा पर्व की खास मान्यता है। गंगा दशहरा पर्व पर ग्रह-नक्षत्रों से मिलकर चार शुभ योग बन रहे हैं। गुरु-चंद्रमा और मंगल का दृष्टि संबंध रहेगा। गज केसरी और महालक्ष्मी योग का निर्माण होगा। वहीं, वृष राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग भी बनेगा। इसके अलावा सूर्य और चंद्रमा के नक्षत्रों से पूरे दिन रवि योग रहेगा। ऐसे में गंगा दशहरा पर्व के इस शुभ अवसर पर दान स्नान का महत्व और ज्यादा बढ़ है। ऐसे में इस साल हर-हर गंगे के जयकारों के साथ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और सभी गांगा घाटों पर  श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है। ये भी पढ़े-NHAI World Record: दुनिया ने देखी भारत की ताकत,105 घंटे और 33 मिनट में बनाया हाईवे, कतर को छोड़ा पीछे

हरकी पैड़ी में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

हरिद्वार में गंगा दशहरा पर्व को लेकर गांगा घाटो पर कई संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। जिसे लेकर पुलिस-प्रशासन ने सभी तैयारियां चाक चौबंद की है। हरकी पैड़ी क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन ने बुधवार शाम से ही बैरिकेडिंग कर दी थी। इसके अलावा घाटों पर आज ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। सभी घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है। बता दें कि कोरोना काल के बाद इस साल गंगा दशहरा पर्व हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच रहे हैं। जहां हर-हर गंगे के जयकारों के साथ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और सभी गांगा घाटों पर  श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। ये भी पढ़े-इस धाम में फंसे 4 तीर्थयात्री, SDRF ने ऐसे किया रेस्क्यू

new2