SHARE MARKET TODAY: आज हफ्ते के पहले दिन सेंसेक्स में तेजी देखने को मिल रही है, आज सुबह 1100 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 80,500 के स्तर पर पहुंच गया। निफ्टी ने भी लगभग 300 अंकों की तेजी दर्ज की और 24,500 के करीब कारोबार कर रहा है। आज सरकारी बैंकों के शेयरों का इंडेक्स भी 3% से ज्यादा चढ़ गया है, जिसमें बैंक ऑफ बड़ोदा, कैनरा बैंक, और पंजाब नेशनल बैंक के शेयरों में 3% से अधिक की वृद्धि देखी गई है। इसके अलावा, मेटल इंडेक्स में 2% की तेजी आई है, जबकि ऑटो, FMCG, और IT इंडेक्स भी लगभग 1% बढ़े हैं।

SHARE MARKET TODAY: सोने चांदी में आज तेजी
धनतेरस से एक दिन पहले, सोने और चांदी के दामों में भी उछाल आया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का मूल्य 480 रुपए बढ़कर 78,495 रुपए हो गया है। इससे पहले सोने की कीमत 78,015 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। चांदी की कीमत में भी 752 रुपए की बढ़त हुई, जिससे यह 96,552 रुपए प्रति किलो की नई ऊंचाई पर पहुंच गई है, जबकि चांदी की पूर्व कीमत 95,800 रुपए थी। इससे पहले 23 अक्टूबर को सोने ने 78,703 रुपए और चांदी ने 99,151 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।


गोदावरी बायोरिफाइनरीज का IPO हुआ ओपन, 25 अक्टूबर तक कर सकते हैं निवेश
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

