SHARE MARKET TODAY: सेंसेक्स आज, 18 अक्टूबर को 350 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ 80,640 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी में भी 100 अंकों की गिरावट है और यह 24,650 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में गिरावट आई है, जबकि 5 में तेजी देखी गई है। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में गिरावट और 7 में तेजी है। हुंडई मोटर इंडिया का IPO आखिरी दिन 2.37 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के शेयर 22 अक्टूबर को NSE और BSE पर लिस्ट होंगे। यह IPO 15 अक्टूबर को ओपन हुआ था।

SHARE MARKET TODAY: कल भी गिरावट देखी गई थी
कल, यानी 17 अक्टूबर को, सेंसेक्स 494 अंकों की गिरावट के साथ 81,006 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 221 अंक गिरकर 24,749 के स्तर पर बंद हुआ था। BSE स्मॉल कैप में 814 अंकों की गिरावट आई थी, और यह 56,589 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट और 9 में तेजी रही। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में गिरावट और 9 में तेजी देखी गई। NSE के IT सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए थे, जिसमें रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.76% की गिरावट आई थी।(SHARE MARKET TODAY)

हुंडई इंडिया IPO का आज दूसरा दिन, कल तक है इनवेस्टमेंट का मौका
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

