HomeLatest Newsलोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन, कल राजकीय सम्मान के साथ पटना में...

लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन, कल राजकीय सम्मान के साथ पटना में होगा अंतिम संस्कार

SHARDA SINHA: बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार रात दिल्ली के AIIMS अस्पताल में निधन हो गया। वे 72 वर्ष की थीं और उनकी मृत्यु छठ पर्व के पहले ही दिन हुई। छठ के पर्व पर उनके गीतों की धुनें आज भी हर घर में गूंजती हैं। उनका पार्थिव शरीर बुधवार सुबह इंडिगो फ्लाइट से पटना लाया जा रहा है। पटना एयरपोर्ट पर उनकी देह 11:30 बजे पहुंचेगी, जहां से दोपहर 12 बजे के बाद इसे पटना में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा ताकि उनके प्रशंसक और चाहने वाले अपनी प्रिय गायिका को श्रद्धांजलि दे सकें।

SHARDA SINHA
SHARDA SINHA

SHARDA SINHA: 26 अक्टूबर को एम्स में किया गया था भर्ती

शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह 8 बजे पटना के गुलबी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों के अनुसार, शारदा सिन्हा की मृत्यु का कारण सेप्टिसीमिया, यानी खून में संक्रमण, था। 26 अक्टूबर को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत में थोड़ा सुधार आने पर 3 नवंबर को उन्हें प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया गया, लेकिन 4 नवंबर की शाम को उनका ऑक्सीजन स्तर अचानक गिरने लगा, जिससे उनकी स्थिति गंभीर हो गई और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। यहाँ मंगलवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

ये भी पढिए-

 UTTARAKHAND FOUNDATION DAY PROGRAMS
UTTARAKHAND FOUNDATION DAY PROGRAMS

अल्मोड़ा हादसे के शोक में राज्य स्थापना दिवस सादगी से मनाया जाएगा, सीएम धामी ने दिये ये निर्देश

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular