HomeEntertainmentग्लोबल पॉप स्टार शकीरा 19 साल बाद आ रही भारत, मुंबई और...

ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा 19 साल बाद आ रही भारत, मुंबई और दिल्ली में करेंगी लाइव परफॉर्म

SHAKIRA INDIA TOUR 2026: पॉप संगीत की दुनिया की ग्लोबल स्टार शकीरा लगभग 19 साल के लंबे अंतराल के बाद भारत में अपने प्रशंसकों के बीच वापसी कर रही हैं। शकीरा ने आखिरी बार साल 2007 में अपने ‘ऑरल फिक्सेशन टूर’ के दौरान मुंबई में परफॉर्म किया था। आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शकीरा के इस भारत दौरे में 10 अप्रैल 2026 को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में अपनी पहली परफॉरमेंस देंगी। इसके बाद दिल्ली में 15 अप्रैल 2026 को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में उनका लाइव कॉन्सर्ट आयोजित होगा।

SHAKIRA INDIA TOUR 2026
SHAKIRA INDIA TOUR 2026

SHAKIRA INDIA TOUR 2026: संगीत के माध्यम से कुपोषण के खिलाफ जंग

यह कॉन्सर्ट गैर-लाभकारी संस्था ‘फीडिंग इंडिया’ की एक पहल है, जिसमें ‘डिस्ट्रिक्ट बाए जोमेटो’ सहयोग कर रहा है। इस म्यूजिकल इवेंट का मुख्य उद्देश्य भूख और कुपोषण जैसी वैश्विक समस्याओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शकीरा खुद अपने ‘बेयरफुट फाउंडेशन’ के जरिए शिक्षा और बच्चों की भलाई के लिए लंबे समय से काम कर रही हैं। शकीरा ने एक प्रेस नोट में कहा कि भारत में परफॉर्म करना उनके लिए हमेशा खास रहा है और वे मुंबई व दिल्ली के फैंस से दोबारा मिलने के लिए बहुत उत्साहित हैं।

SHAKIRA INDIA TOUR 2026
SHAKIRA INDIA TOUR 2026

टिकटों की बिक्री और रिकॉर्ड तोड़ उपलब्धियां

शकीरा के इस ऐतिहासिक कॉन्सर्ट के टिकट केवल ‘डिस्ट्रिक्ट’ प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। टिकटों की बिक्री (जनरल सेल) 1 मार्च दोपहर 1 बजे से शुरू होगी। एचएसबीसी क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए टिकटिंग की प्रक्रिया 27 फरवरी दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जो 48 घंटे की अर्ली एक्सेस के तौर पर उपलब्ध रहेगी। गौरतलब है कि शकीरा का हालिया ‘लास मुजेरेस या नो लॉरेंस वर्ल्ड टूर’ किसी लैटिन कलाकार द्वारा किया गया अब तक का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला टूर साबित हुआ है और इसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अपनी जगह बनाई है।

ये भी पढ़िए-

RAJPAL YADAV
RAJPAL YADAV

अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, इस शर्त पर मिली अंतरिम जमानत

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is a news writer with 1–2 years of experience. He covers multiple categories and focuses on delivering accurate, timely, and easy-to-understand news content.
RELATED ARTICLES

Most Popular