HomeEducationCDS जनरल अनिल चौहान पहुंचे श्रीनगर गढ़वाल, छात्रों के साथ किया राष्ट्रीय...

CDS जनरल अनिल चौहान पहुंचे श्रीनगर गढ़वाल, छात्रों के साथ किया राष्ट्रीय सुरक्षा पर सीधा संवाद

CDS GENERAL ANIL CHAUHAN: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान शनिवार को उत्तराखंड के दौरे पर श्रीनगर गढ़वाल पहुँचे। उन्होंने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत की। यहाँ पहुँचने पर एनसीसी कैडेटों ने उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देकर सम्मानित किया। सीडीएस ने राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक संस्कृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया।

CDS GENERAL ANIL CHAUHAN
CDS GENERAL ANIL CHAUHAN

CDS GENERAL ANIL CHAUHAN:  सामरिक सोच और चाणक्य नीति पर दिया विशेष जोर

विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए जनरल अनिल चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय केवल सेना या वर्दीधारी अधिकारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक वर्ग की साझी जिम्मेदारी है। उन्होंने भारतीय सामरिक परंपराओं का उल्लेख करते हुए उन धारणाओं को खारिज किया कि भारत में सामरिक शोध की कमी रही है। सीडीएस ने कहा कि पौराणिक काल से ही धनुर्वेद और चाणक्य की ‘अर्थशास्त्र’ जैसी कृतियों में व्यूह रचना, शक्ति संतुलन और कूटनीति का गहरा वर्णन मिलता है।

CDS GENERAL ANIL CHAUHAN
CDS GENERAL ANIL CHAUHAN

सीडीएस ने राष्ट्रीय सुरक्षा के तीन महत्वपूर्ण घेरों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पहला घेरा दीर्घकालीन रणनीतिक दृष्टि और अर्थव्यवस्था से जुड़ा है, दूसरा रक्षा व्यवस्था से और तीसरा आंतरिक घेरा आत्मनिर्भरता व प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित है। बदलते वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब युद्ध का स्वरूप बदल रहा है और पारंपरिक युद्ध की जगह साइबर स्पेस, इंटेलिजेंस और सूचना आधारित युद्ध (Information Warfare) ले रहे हैं।

ये भी पढ़िए-

USA TARIFF
USA TARIFF

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प के टैरिफ को बताया अवैध, जवाब में राष्ट्रपति ने लगाया 10% ग्लोबल टैरिफ

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular