जेल में सत्येंद्र जैन को VVIP ट्रीटमेंट मामले में अब हुआ ये खुलासा

0
370
Satyendra Jain Tihar Jail Video

Satyendra Jain Tihar Jail Video: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन को मसाज देने के मामले में अब एक नया खुलासा सामने आ रहा है।

Satyendra Jain Tihar Jail Video: भाजपा ने किया दावा

भाजपा ने दावा किया है कि तिहाड़ जेल सत्येंद्र जैन को मसाज देने वाला नाबालिग दुष्कर्म का आरोपी है। तिहाड़ जेल के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की मसाज करने वाला कैदी रिंकू है।

वह एक दुष्कर्म के मामले का आरोपी है, जिस पर POCSO अधिनियम की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 का आरोप है। वह फिजियोथेरेपिस्ट नहीं है।

वहीं न्यूज एजेंसी ANI ने तिहाड़ के ऑफिशियल सूत्रों के हवाले से बताया कि जैन को मसाज देने वाला व्यक्ति पॉक्सो एक्ट में बंद है। उसे एक साल पहले गिरफ्तार किया गया था। वह फीजियोथैरेपिस्ट नहीं है।

Satyendra Jain Tihar Jail Video

Satyendra Jain Tihar Jail Video : तिहाड़ जेल में सजा काट रहे सत्येंद्र जैन

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन जिस व्यक्ति से अपनी मसाज करवा रहे थे, वो एक रेपिस्ट है। जेल में मसाज के वीडियो सामने आने के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल पर सवाल उठाया था। उसके बाद CM अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि जैन की तबीयत खराब है और उन्हें इसीलिये फीजियोथैरेपी दी जा रही है।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड में नहीं थम रहा डेंगू का कहर, 12 और मरीजो में डेंगू की पुष्टि

Satyendra Jain Tihar Jail Video: उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने क्या कहा था

वीडियो सामने (Satyendra Jain Tihar Jail Video) आने के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तुरंत सत्येंद्र जैन के पक्ष में सामने आए थे। मनीष सिसोदिया ने कहा था कि जैन बीमार हैं और डॉक्टरों की सलाह पर फीजियोथैरेपी ले रहे हैं। सिसोदिया ने सवाल उठाया कि तिहाड़ के वीडियो लीक कैसे हुए और भाजपा के पास कैसे पहुंचे। साथ ही जैन की बीमारी का मजाक बनाने को शर्मनाक बताया था।

Satyendra Jain Tihar Jail Video

Satyendra Jain Tihar Jail Video: DG हटाया

मंत्री सत्येंद्र जैन को VVIP ट्रीटमेंट देने के आरोप में तिहाड़ जेल के बैरक नंबर 7 के सुपरिन्टेंडेंट अजीत को 14 नवंबर को सस्पेंड कर दिया गया था। इससे दस दिन पहले, यानी 4 नवंबर को तिहाड़ के DG संदीप गोयल को हटाकर उनकी जगह संजय बेनीवाल को लाया गया था। इनके साथ कुछ और कर्मचारियों को भी हटाया गया था।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.co