HomeEntertainmentमहाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा की चमकी किस्मत, बॉलीवुड फिल्म में...

महाकुंभ 2025 की वायरल गर्ल मोनालिसा की चमकी किस्मत, बॉलीवुड फिल्म में करेंगी काम

SANOJ MISHRA: महाकुंभ 2025 में माला बेचने वाली मोनालिसा की अचानक मिली प्रसिद्धि ने उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल दी। अपनी मासूमियत, आकर्षक आंखों और सरल स्वभाव के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं मोनालिसा अब बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, अचानक मिली प्रसिद्धि के साथ कुछ चुनौतियां भी आईं। महाकुंभ में बढ़ती भीड़ और सुरक्षा को लेकर उत्पन्न हुई चिंताओं ने मोनालिसा को महाकुंभ छोड़ने पर मजबूर कर दिया। अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने महाकुंभ छोड़ने का निर्णय लिया और इंदौर स्थित अपने घर लौट आईं।
SANOJ MISHRA
वाइरल गर्ल मोनालिसा

SANOJ MISHRA की फिल्म में करेंगी काम

मोनालिसा की तस्वीरें और वीडियो महाकुंभ के दौरान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए, और उन्होंने रातों-रात एक स्टार जैसी पहचान हासिल की। इस प्रसिद्धि ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से कई प्रस्ताव दिलवाए। फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी आगामी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मुख्य भूमिका निभाने का ऑफर दिया है। इस फिल्म में मोनालिसा रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर की बेटी का किरदार निभाएंगी। फिल्म की शूटिंग से पहले, उन्हें मुंबई में तीन महीने की एक्टिंग ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि वह अपने किरदार को सही ढंग से निभा सकें।(SANOJ MISHRA)

ये भी पढिए-

PUSHPA 2 OTT
PUSHPA 2 OTT

पुष्पा 2 की OTT रिलीज़, नेटफ्लिक्स पर ये है रिलीज की डेट, जानिए सारी डिटेल्स

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular