HomeLatest Newsआज से संसद में बजट सत्र 2025 शुरुआत, 1 फरवरी को पेश...

आज से संसद में बजट सत्र 2025 शुरुआत, 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

BUDGET SESSION 2025: आज, 31 जनवरी 2025 से संसद का बजट सत्र शुरू हो रहा है। यह सत्र राजनीतिक और आर्थिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में अभिभाषण से होगी। इस अभिभाषण में राष्ट्रपति सरकार की अब तक की उपलब्धियों, नीतियों और भविष्य की योजनाओं का विस्तृत विवरण देंगी। इसके बाद देश की आर्थिक स्थिति को लेकर आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया जाएगा, जो अगले दिन पेश होने वाले आम बजट के लिए एक आधार तैयार करेगा।
BUDGET SESSION 2025
BUDGET SESSION 2025

BUDGET SESSION 2025: 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2025 को देश का आम बजट पेश करेंगी। यह उनका लगातार आठवां बजट होगा, जो उन्हें भारत की पहली महिला वित्त मंत्री के रूप में सबसे अधिक बजट प्रस्तुत करने वाली मंत्री बना देगा। उम्मीद की जा रही है कि इसमें जनता को लुभाने वाले कई बड़े ऐलान हो सकते हैं। संसद का यह बजट सत्र दो भागों में विभाजित होगा। पहला भाग 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा, जिसमें राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट प्रस्तुतिकरण के अलावा विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। इसके बाद संसद का सत्र 10 मार्च से दोबारा शुरू होगा और 4 अप्रैल तक चलेगा।  बजट सत्र के दौरान कुल 27 बैठकें होंगी।

ये भी पढिए-

INDIAN AI MODEL
INDIAN AI MODEL

भारत का पहला स्वदेशी AI मॉडल 8 से 10 महीनों में होगा लॉन्च, ChatGPT और DeepSeek को देगा टक्कर

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular