HomeCrimeकोलकाता के आरजी कर केस का आरोपी दोषी करार, सीबीआई ने साबित...

कोलकाता के आरजी कर केस का आरोपी दोषी करार, सीबीआई ने साबित किया जुर्म

SANJAY ROY: पिछले साल अगस्त में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर की हत्या हुई थी, जिसने पूरे देश में गुस्से का माहौल पैदा कर दिया था। इस घटना के बाद देशभर में डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किए थे। मामले की जांच पहले पश्चिम बंगाल पुलिस ने की थी, लेकिन बाद में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया। अब, करीब 162 दिन बाद, सियालदाह की अदालत ने आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है।

SANJAY ROY
SANJAY ROY

क्या हुआ था आरजी कर अस्पताल में?

8-9 अगस्त की रात आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक 31 वर्षीय जूनियर डॉक्टर के साथ हैवानियत की घटना हुई। महिला डॉक्टर की हत्या की खबर मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत पीड़िता के परिजनों को सूचित किया। इसके बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। जांच के दौरान अस्पताल के सिविक वालंटियर संजय रॉय से पूछताछ की गई, जिसे बाद में हत्या और बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

SANJAY ROY
SANJAY ROY

SANJAY ROY का दोषी होना और कोर्ट का फैसला

इस घटना के बाद लगातार डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा को लेकर प्रदर्शन किए और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की। इस मामले में सीबीआई और पुलिस ने मिलकर कड़ी जांच की, और अंततः सियालदाह की अदालत ने आरोपी संजय रॉय को दोषी करार दिया है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास ने संजय रॉय को भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 64 (बलात्कार के लिए सजा), 66 (मृत्यु का कारण बनने के लिए सजा) और 103 (हत्या) के तहत दोषी ठहराया। अदालत ने मुकदमा शुरू होने के 57 दिन बाद अपना फैसला सुनाया।

ये भी पढिए-

KOLKATA RAPE CASE

कोलकाता रेप केस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, फिर कर सकते हैं डॉक्टर हड़ताल

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular