समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजुक,मेदान्ता अस्पताल में हैं भर्ती

0
181
samajwadi party

Samajwadi Party के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत चिंताजनक, गुरुग्राम अस्पताल के आईसीयू में हैं भर्ती

Samajwadi Party के कर्ता-धर्ता पूर्व रक्षा मंत्री और पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तबीयत बहुत खराब है और उन्हें गुरुग्राम के मेदान्ता अस्पताल में भर्ती किया गया है। 82 साल के पूर्व मुख्यमंत्री को कई दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन रविवार को उनकी हालत गंभीर होने के बाद उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है।

Samajwadi Party के संस्थापक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदान्ता अस्पताल में भर्ती हैं

samajwadi party

सूत्रों ने बताया है कि Samajwadi Party के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को गंभीर स्थिति होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था और फिलहाल उनकी मेडिकल कंडिशन बेहद गंभीर बताई जा रही है। अभी वर्तमान में उनका इलाज़ आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ सुशील कटारिया की देखरेख नें है। सूत्रों के अनुसार उनका इलाज़ मेदान्ता अस्पताल में किया जा रहा है,क्योंकि वहां उनका रूटीन चेकअप भी होता है। जुलाई 2021 में मुलायम सिंह यादव को बेचैनी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे अस्पताल, चाचा शिवपाल यादव भी हैं रास्ते में

Samajwadi Party के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को अस्पताल देखने पहुंचे अखिलेश यादव साथ ही मे मुलायम  सिंह के पास रहने वाले उनके अपने भाई शिवपाल यादव भी अस्पताल पहुँच रहे। मुलायम सिंह यादव कि तबीयत खराब की जानकारी मिलने पर उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

ये भी पढ़ें    दुर्गा पंडाल में लगी भयानक आग, झुलसे 64 लोग

Samajwadi Party के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की सेहत पर योगी की भी नजर

3 बार मुख्यमंत्री रहे और Samajwadi Party के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की सेहत को लेकर देशभर में चिंता का माहौल है। इस बीच रविवार शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को फोन करके उनका हाल जाना। स्वयं मुख्यमंत्री योगी ने मेदान्ता अस्पताल के वरिष्ठ डाक्टरों से भी बात की और उन्हें उत्कृष्ट इलाज़ मुहैया करने के लिए कहा। फिलहाल मुलायम सिंह यादव का इलाज़ वहां के वरिष्ठ डाक्टरों की देख रेख में हो रहा है।

For Latest Uttar Pradesh News Subscribe devbhoominews.com