रूस की खुली चेतावनी से दुनियाभर में दहशत, होगा तीसरा विश्व युद्ध !

0
307
Russia Ukraine War

Russia ने दी दुनिया को धमकी, सब रहें तीसरे विश्व युद्ध के लिए तैयार

Russia Ukraine War पिछले 7 महीनों से लगातार युद्ध चल रहा है।क्रीमिया पुल पर हमले के बाद रूस ने अपनी रणनीति में थोड़ा बदलाव किया और यूक्रेन पर ताबड़तोड़ बमबारी की और उधर यूक्रेन भी कई पलटवार रूस पर कर चुका है। इस बीच एक रूस के अधिकारी ने यह कह कर चौंका दिया है कि अगर यूक्रेन अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो मिलिट्री एलायन्स का हिस्सा बनता है तो यह घटना हम सभी को तीसरे विश्व युद्ध की तरफ धकेल देगी जो कोई भी नहीं चाहता। रूस कि इस खुली धमकी से दुनियाभर में दहशत का माहौल हो गया है।

Russia Ukraine War रूस ने चेताया नाटो का यूक्रेन को समर्थन होगा बहुत विनाशकारी, दुनिया कर ले तैयारी

russia

सुरक्षा परिषद के सचिव वेनेडिक्टोव जो पुतिन के एक शक्तिशाली सहयोगी हैं उन्होने चेताया है कि परमाणु संघर्ष पूरी  दुनिया को प्रभावित करेगा, ना केवल रूस और पश्चिम, बल्कि इस धरती के सभी देशों पर इसका असर भयानक होगा। उन्होने कहा कि यूक्रेन का आवेदन सिर्फ एक दुष्प्रचार और दिखावा है नाटो भी इसके परिणाम अच्छी तरह समझता है।

ये भी पढ़ें ईरान हिजाब विवाद के विरोध में निर्वस्त्र हुई “सेक्रेड गेम्स” फेम Elnaaz Norouzi

Russia Ukraine War रूस की धमकी पर बाइडेन बोले- दुनिया कर रही बड़े जोखिम का सामना

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नाटो के पूर्व की ओर अपना विस्तार करने के लिए अमेरिका के खिलाफ बार बार बोला है, खासकर रूस से यूक्रेन और जार्जिया जैसे पूर्व सोवियत गणराज्यों के लिए, जिसको रूस अपने कब्जे में लेना चाहत है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन ने कहा कि 1962 के क्यूबा मिसाल संकट के बाद से दुनिया परमाणु हमले को लेकर सबसे बड़े जोखिम का सामना कर रही है और इसलिए हम सभी को बहुत सतर्क रहना होगा। Russia Ukraine War सभी जानते हैं कि रूस और अमेरिका अबतक की सबसे बड़ी परमाणु शक्तियाँ हैं और दोनों ही लगभग 90%परमाणु हथियार को नियंत्रित करते हैं।

For Latest International news Subscribe devbhoominews.com