ऋतु को निर्विरोध विस अध्यक्ष की कमान, कांग्रेस का कोई एमएलए नहीं पहुंचा नामांकन को

0
147
uttarakhand news

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड में नई सरकार का गठन करीब-करीब हो चुका है। अब विधानसभा में अध्यक्ष के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है। कोटद्वार से भाजपा विधायक ऋतु खंडूड़ी थोड़ी देर में विधानसभा अध्यक्ष के लिए अपना नामांकन भर देंगीं। दूसरी ओर विपक्षी दल कांग्रेस की ओर से कोई भी प्रतिनिधि नामांकन भरने के लिए विधानसभा नहीं पहुंचा है। ऐसे में ऋतु खंडूरी निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुनी जाएंगी। इसके साथ ही वह प्रदेश की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बन जाएंगी। दूसरी ओर सूत्रों के अनुसार खजान दास को विस उपाध्यक्ष बनाया जा रहा है। कोटद्वार से विधानसभा चुनाव जीतने के बाद विधायक बनी ऋतु खंडूड़ी अपने पिता बीसी खंडूड़ी की सियासी जिम्मेदारी को आगे लेकर जा रही है।

devbhoomi
devbhoomi

दरअसल, उत्तराखंड राज्य गठन के बाद से ही विधानसभा अध्यक्ष के पद पर पुरुष ही काबिल रहे हैं। लिहाजा पहली बार उत्तराखंड के इतिहास में ऐसा होने जा रहा है जब विधानसभा अध्यक्ष के पद पर किसी महिला को जिम्मेदारी मिलेगी। विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष, सभी कैबिनेट मंत्री और ऋतु खंडूरी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में ऋतु खंडूड़ी नामांकन का पर्चा भरेंगी। इसके बाद वह निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष बन जाएंगी। दूसरी ओर खजान दास को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं हैं। अब देखना होगा कि उन्हें विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया जाता है या फिर यह मात्र कयासबाजी और चर्चाओं तक सीमित रहता है।