HomeLatest Newsमार्च में खुदरा महंगाई दर रही 3.34%, ये पिछले पांच सालों में...

मार्च में खुदरा महंगाई दर रही 3.34%, ये पिछले पांच सालों में सबसे कम

RETAIL INFLATION MARCH 2025: मार्च 2025 में भारत की खुदरा महंगाई दर घटकर 3.34% पर आ गई है, जो फरवरी 2025 में 3.61% थी। यह जानकारी सरकार द्वारा मंगलवार को जारी किए गए आधिकारिक आंकड़ों से सामने आई है। मार्च 2025 में खाद्य महंगाई दर घटकर 2.69% पर पहुंच गई, जबकि फरवरी में यह 3.75% और मार्च 2024 में 8.52% थी। यह गिरावट उपभोक्ता मूल्य सूचकांक यानी सीपीआई के आधार पर दर्ज की गई है। मार्च की यह दर अगस्त 2019 के बाद की सबसे कम दर मानी जा रही है, जब महंगाई 3.28% पर थी।

RETAIL INFLATION MARCH 2025
RETAIL INFLATION MARCH 2025

RETAIL INFLATION MARCH 2025:5  साल के सबसे निचले स्तर पर

सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के अनुसार, मार्च में खाद्य महंगाई भी कम होकर 3% पर आ गई, जबकि फरवरी में यह 3.3% थी। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकॉनमी (CMIE) के अनुसार, अरहर दाल की कीमतों में 5.2% और चने की कीमतों में 2% की कमी दर्ज की गई है। यह गिरावट खरीफ और रबी की अच्छी फसल का नतीजा है। हालांकि चीनी, दूध, खाद्य तेल और फलों की कीमतों में अभी थोड़ा दबाव बना हुआ है। मार्च 2024 में खुदरा महंगाई दर 4.85% थी, जो अब घटकर छह साल के करीब के सबसे निचले स्तर पर आ गई है।

RETAIL INFLATION MARCH 2025
RETAIL INFLATION MARCH 2025

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए खुदरा महंगाई दर औसतन 4% रहने का अनुमान जताया है। इसके अनुसार, पहली तिमाही में यह 3.6%, दूसरी तिमाही में 3.9%, तीसरी तिमाही में 3.8% और चौथी तिमाही में 4.4% रहने की संभावना है। सरकारी आंकड़ों में यह भी सामने आया है कि थोक मूल्य सूचकांक (WPI) आधारित महंगाई दर भी मार्च में घटकर 2.05% रह गई है, जो फरवरी में 2.38% थी। सब्जियों, आलू और अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतें घटने से यह कमी दर्ज की गई है। पिछले साल मार्च 2024 में थोक महंगाई दर सिर्फ 0.26% थी।

ये भी पढिए-

ROBERT VADRA
ROBERT VADRA

रॉबर्ट वाड्रा को ईडी ने किया तलब, जमीन घोटाले मामले में दूसरी बार मिला था समन

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular