राजा पटेरिया: संविधान अगर बचाना है तो मोदी की हत्या करने को तत्पर रहो!

0
314

Raja Patariya Arrested: पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करना पड़ा कांग्रेस नेता को भारी

National News Desk: पिछले दिनों पीएम मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को पुलिस द्वारा गिरफ्तार (Raja Patariya Arrested) कर लिया गया है। पीएम मोदी पर ये विवादित टिप्पणी करना मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री को अब भारी (Raja Patariya Arrested) पड़ गया है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता का ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है जिसके बाद आज सुबह यानि की मंगलवार की सुबह 7 बजे राजा पटेरिया को उनके पन्ना स्थित निवास से गिरफ्तार (Raja Patariya Arrested) कर लिया गया है।

आपको बता दें कि पिछले दिनों राजा पटेरिया कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते नजर आए थे। इस दौरान राजा पटारिया कार्यकर्ताओं से कहते नजर आ रहे हैं कि यदि संविधान को बचाना है तो मोदी की हत्या करने को तत्पर रहो। अब राजा पटारिया द्वारा कहे गए ये शब्द कैमरे में कैद कर लिए गए और फिर उनके इस वीडियो को भाजपा नेता राजपाल सिंह सिसौदिया द्वारा ट्विटर पर पोस्ट कर दिया गया।

इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया और उनके इस बयान से मोदी समर्थकों के बीच हंगामा मचना शुरू हो गया, जिसके बाद पन्ना के पवई थाने में और जबलपुर के ओमती थाने में राजा पटेरिया के खिलाफ केस दर्ज (Raja Patariya Arrested) किया गया।

आपको बता दें कि पवई थाने में कांग्रेस नेता के खिलाफ लोक शांति को भंग करने के लिए लोगों को उकसाने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया गया।  

ये भी पढ़ें:
BJP leader son death news
उत्तराखंड में बड़ा हादसा: BJP नेता के बेटे की दर्दनाक मौत

वहीं इस मुद्दे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कहा गया कि यह कांग्रेस के असली भाव है जो सामने आए हैं, लेकिन इस प्रकार की टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस पर कानून अपना काम करेगा। आगे सीएम ने कहा कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मैदान में भाजपा का मुकाबला नहीं कर पाते इसलिए कांग्रेस के एक नेता मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं। ये विद्वेष की पराकाष्ठा है, घृणा की अति है।

वहीं राजा पटेरिया के इस बयान से कांग्रेस अपना किनारा कर चुकी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी द्वारा कहा गया कि राजा पटेरिया द्वारा ये बयान दिया गया है तो ये निंदनीय है, कांग्रेस इस तरह के हिसंक बयान का समर्थन नहीं करती है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद राजा पटेरिया ने अपना एक वीडियो जारी करते हुए सफाई दी कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। उन्होंने कहा, उनका मुख्य उदेश्य केवल मोदी को हराने का था।   

ये भी पढ़ें:
Lake Natron Tanzania
इस झील में जो भी गया वो बन गया पत्थर

   

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com