HomeEntertainmentईडी ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर और दफ्तरों पर...

ईडी ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर और दफ्तरों पर की छापेमारी

RAJ KUNDRA: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के घर और ऑफिसों पर आज सुबह छापेमारी की है। यह छापेमारी मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए अश्लील कंटेंट बनाने और उसे फैलाने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के सिलसिले में की गई है। छापे सिर्फ उनके घर और दफ्तर तक सीमित नहीं रहे, बल्कि मुंबई और उत्तर प्रदेश में 15 अन्य स्थानों पर भी तलाशी ली जा रही है। ईडी की जांच इस बात को लेकर है कि कैसे मोबाइल एप्लिकेशन और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए पोर्नोग्राफी का सर्कुलेशन किया गया।

RAJ KUNDRA
RAJ KUNDRA

RAJ KUNDRA से जुड़ा हुआ मामला क्या है?

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की संपत्तियों से जुड़ा मामला अब तक विवादों में बना हुआ है। ईडी ने पहले भी उनकी प्रॉपर्टी जब्त की थी, जिसमें शिल्पा का जुहू वाला फ्लैट और राज कुंद्रा का रजिस्टर्ड बंगला शामिल था। इसके अलावा उनके पास इक्विटी शेयर भी थे, जिन्हें जब्त किया गया। ईडी के मुताबिक, यह मामला 2002 में हुए बिटकॉइन पोंजी स्कीम घोटाले से जुड़ा हुआ है, जहां मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है। यह मामला 2021 में सामने आया था, जब मुंबई पुलिस ने राज कुंद्रा को अश्लील कंटेंट बनाने और उसे प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

RAJ KUNDRA
RAJ KUNDRA

कुंद्रा और शिल्पा दोनों का आरोपों से इनकार

कुंद्रा और शेट्टी दोनों ने आरोपों से इनकार किया है और उनका कहना है कि उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है। बता दें कि राज कुंद्रा के खिलाफ 2021 में चार महिलाओं ने शिकायत की थी कि उन्हें एक वेब सीरीज में काम दिलाने का वादा करके उन्हें अश्लील वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया गया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था और जेल भेजा गया, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई। इस दोनों ने ईडी द्वारा जारी किए गए संपत्ति जब्ती नोटिस को अदालत में चुनौती दी थी, और बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिलहाल उन पर बेदखली आदेश पर रोक लगा दी है।

ये भी पढिए-

SURAKSHA DIAGNOSTIC IPO
SURAKSHA DIAGNOSTIC IPO
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज
WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular