HomeLatest Newsक्या फिर एक होंगे उद्धव और राज ठाकरे? 19 साल बाद साथ...

क्या फिर एक होंगे उद्धव और राज ठाकरे? 19 साल बाद साथ आने के संकेत, महाराष्ट्र की सियासत में हलचल

RAJ AND UDDHAV THACKERAY: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर ठाकरे परिवार चर्चा में है। 19 साल पहले अलग हुए उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे के बीच अब फिर से साथ आने की संभावना दिखाई दे रही है। 19 अप्रैल 2025 को दोनों नेताओं ने अपने-अपने बयानों में साथ काम करने के संकेत दिए, जिससे राज्य की राजनीति में नई बहस शुरू हो गई है। एक तरफ राज ठाकरे ने कहा कि वे उद्धव के साथ मराठी अस्मिता के लिए एकजुट होने को तैयार हैं, तो वहीं उद्धव ने इसे सशर्त समर्थन देने की बात कही।

RAJ AND UDDHAV THACKERAY
RAJ AND UDDHAV THACKERAY

RAJ AND UDDHAV THACKERAY: राज बोले उनके और उद्धव ठाकरे के बीच के झगड़े बहुत छोटे

राज ठाकरे ने फिल्म निर्देशक महेश मांजरेकर के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए कहा कि महाराष्ट्र और मराठी मानुष के लिए उनके और उद्धव ठाकरे के बीच के झगड़े बहुत छोटे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई बड़ा उद्देश्य हो तो एक साथ आना कोई मुश्किल बात नहीं है। राज ने यह भी सुझाव दिया कि महाराष्ट्र के सभी मराठी नेताओं को एक मंच पर आकर एक नई पार्टी बनानी चाहिए जो केवल मराठी अस्मिता के लिए काम करे।

RAJ AND UDDHAV THACKERAY
RAJ AND UDDHAV THACKERAY

उद्धव ठाकरे का जवाब

वहीं भारतीय कामगार सेना की 57वीं वार्षिक बैठक में उद्धव ठाकरे ने भी राज के इस बयान का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मराठी लोगों को एक साथ आना चाहिए और अगर ऐसा होता है तो वे इसके लिए तैयार हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्होंने लोकसभा चुनावों के दौरान महाराष्ट्र के उद्योगों को गुजरात ले जाने की बात उठाई थी, तब किसी ने समर्थन नहीं किया। अगर तब विरोध हुआ होता तो आज महाराष्ट्र में ऐसी सरकार नहीं होती जो राज्य के हितों को नुकसान पहुंचा रही है।

RAJ AND UDDHAV THACKERAY
RAJ AND UDDHAV THACKERAY

महाराष्ट्र की सियासत में हलचल

हाल के महीनों में उद्धव और राज ठाकरे के बीच मुलाकातें भी हुई हैं, जिससे इन अटकलों को बल मिला है कि दोनों नेता एक साथ आने की तैयारी कर रहे हैं। 24 फरवरी 2025 को मुंबई के अंधेरी इलाके में एक शादी समारोह में दोनों नेता एक-दूसरे से मिले। इस मौके पर उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे ने राज ठाकरे का खास स्वागत किया। इससे पहले 2023 में राज ठाकरे की बहन जयवंती के बेटे की सगाई में भी दोनों भाई साथ नजर आए थे। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव और स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए दोनों नेता मराठी वोटों को एकजुट करना चाहते हैं।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND FIRE SERVICE

सीएम धामी ने किया फायर फाइटर्स का सम्मान, मुख्यमंत्री ने की ये बड़ी घोषणाएं

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular