रूस के राष्ट्रपति Putin ने बांधे मोदी के तारीफ़ों के पुल, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी भारत की साख
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर Putin ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मामलों में भारत की भूमिका बढ़ेगी। आज पुतिन ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें एक सच्चा देशभक्त बताया और भारत की विदेश नीति की खूब प्रशंसा की। रूस ने भारत को उर्वरक आपूर्ति में 7.6 गुना की बढ़ोतरी कर दी है। रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि दुनिया दूसरे विश्व युद्ध के बाद से सबसे खतरनाक दशक का सामना कर रही है। पुतिन का कहना है कि भारत की हमेशा से ही एक स्वतंत्र विदेश नीति रही है जो उसको सबसे अलग बनाती है और इसके हम सभी कायल हैं।
PM Modi is one of those people in the world, who is capable of conducting an independent foreign policy in the interests of his nation. Despite any attempts to limit something, he's like an ice-breaker moving in the necessary direction for the Indian people.
– Vladimir Putin pic.twitter.com/NpnxUbIy8P
— BJP (@BJP4India) October 28, 2022
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर Putin ने लगाया अमेरिका पर यूक्रेन में युद्ध भड़काने का आरोप
Putin का कहना है कि दुनिया इस समय सबसे खतरनाक दशक का सामना कर रही है जहां अमेरिका और कुछ अन्य देश यूक्रेन में युद्ध को बढ़ावा दे रहे। अमेरिका और उसके सहयोगियों पर यूक्रेन युद्ध को भड़काने का आरोप लगाने वाले पुतिन ने कहा कि पश्चिमी देश खतरनाक, खूनी और गंदा भू राजनीतिक खेल खेल रहे, जिससे दुनियाभर में अराजकता फैल रही है। पुतिन ने बताया कि उनका इरादा यूक्रेन में परमाणु हथियार के इस्तेमाल का नहीं है।
राष्ट्रपति Putin ने पश्चिम के प्रभुत्व को बताया खत्म, कहा दुनिया देख रही नयी दिशा की ओर
रूस के राष्ट्रपति Putin ने कहा रूसी विशेषज्ञों की एक सभा हुई जिसमें बताया गया कि वैश्विक मामलों में पश्चिम के अविभाजित प्रभुत्व का काल अब खत्म हो गया है और पूरी दुनिया अब नयी दिशा की ओर देख रही है और नए विकल्प की तलाश कर रही है। उन्होने कहा कि मौजूदा संघर्ष के दौर के बावजूद रूस पश्चिमी देशों को अपना दुश्मन नहीं मानता।
ये भी पढ़ें अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा पाकिस्तान दुनियां का सबसे खतरनाक देश
राष्ट्रपति Putin का आरोप-अमेरिका डालर को कर रहा है हथियार के रूप में इस्तेमाल
Putin ने कहा कि हम हर मोर्चे पर बात करने के लिए तैयार हैं और फिर से रणनीतिक स्थिरता पर अमेरिका से बातचीत के लिए तैयार हैं लेकिन अमेरिका ने इस ओर कोई कदम नहीं बढ़ाया। रूस के राष्ट्रपति ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने डालर को हथियार के रूप में इस्तेमाल करके अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार को खराब किया है। उन्होने आगे कहा कि पश्चिम को अपनी स्थिति बदलने के लिए यूक्रेन को संकेत देना चाहिए और शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का समाधान निकालना चाहिए।
For Latest International News Subscribe devbhoominews.com