अमेरिकी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा पाकिस्तान दुनियां का सबसे खतरनाक देश

0
356
Joe Biden On Pakistan
Joe Biden On Pakistan

Joe Biden On Pakistan

पाकिस्तान को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान दुनियां का सबसे खतरनाक देश है, साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पाकिस्तान के पास बिना किसी के मदद के परमाणु हथियार मौजूद हैं।

Joe Biden On Pakistan

Joe Biden On Pakistan
Joe Biden On Pakistan

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन चीन और रुप के संबंध में अमेरिकी विदेश नीति पर बात कर रहे थे, ये बात उन्होंने लॉस एंजिल्स में एक कार्यक्रम के दौरान की। साथ ही उन्होंने इस दौरान चीन और रूस दोनों को फटकार लगाई।

उन्होंने कहा कि वो पाकिस्तान को दुनियां का सबसे खतरनाक देश मानते हैं।

वहीं बाइडेन की ये टिप्पणी अमेरिका के साथ संबंध सुधारने के शहबाज शरीफ सरकार के प्रयास के लिए एक झटके के रुप में देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें : तुर्की में कोयला खदान में हुआ विस्फोट, 25 की मौत, कई लोगों की फंसे होने की आशंका

चार अक्टूबर को POK गए थे अमेरिकी राजदूत

आपको बता दें कि अमेरिका के राजदूत डोनल्ड ब्लोम 4 अक्टूबर को पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर के मुजफ्फराबाद का दौरा करने गए थे। यहां वे पाकिस्तान यूएस अलमनाई के सदस्यों के साथ मीटिंग में शामिल हए थे। वहीं अमेरिकी दूतावास के अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया था जिसमें पाकिस्तान प्रशासित कश्मीर को आजाद जम्मू-कश्मीर लिखा गया था।