मुंबई में आंधी में 100 फीट ऊंचे होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत, 74 घायल

0
24
MUMBAI HOARDING COLLAPSE
MUMBAI HOARDING COLLAPSE

DEVBHOOMI NEWS DESK: बीते सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे मुंबई में बहुत तेज आंधी-तूफान के कारण जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। (MUMBAI HOARDING COLLAPSE) मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक पेट्रोल पंप के ऊपर 100 फीट ऊंचा और 250 टन वजन का लोहे का होर्डिंग बोर्ड आंधी के कारण गिर गया। हादसे के दौरान गाड़ियां और पैदल यात्री इसके नीचे दब गए। इस हादसे में 14 लोगों की मौत की खबर है और 74 लोग घायल हुए हैं।

MUMBAI HOARDING COLLAPSE
MUMBAI HOARDING COLLAPSE

आंधी के कारण होर्डिंग गिरने के बाद इसके नीचे 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की खबर मिली थी। हादसे की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस, फायर ब्रिगेड और SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करते हुए धीरे-धीरे लोगों को निकाला। पुलिस के अनुसार ये होर्डिंग 70X50 फीट का था। फिलहाल इसके मालिक के खिलाफ पंत नगर पुलिस स्टेशन में गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है।

MUMBAI HOARDING COLLAPSE
MUMBAI HOARDING COLLAPSE

MUMBAI HOARDING COLLAPSE:आंधी-तूफान से हाल बेहाल

बीते सोमवार को मुंबई के घाटकोपर, बांद्रा कुर्ला, धारावी इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं। इस आंधी तूफान के कारण मुंबई हवाई अड्डे पर हवाई सेवाओं का संचालन अस्थाई रूप से रोक दिया गया। इसके अलावा कई उड़ानों में बदलाव भी किया गया। मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ बिजली गिरने और तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार तूफान के साथ साथ कई जगह बिजली भी गिर सकती है और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है। (MUMBAI HOARDING COLLAPSE)

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज