HomeLatest Newsफिरोजपुर में चोरों ने दिनदहाड़े रोडवेज बस चोरी की, एक आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुर में चोरों ने दिनदहाड़े रोडवेज बस चोरी की, एक आरोपी गिरफ्तार

PUNJAB ROADWAYS: फिरोजपुर में एक बड़ी चोरी हो गई, और इस बार चोरों ने किसी छोटी-मोटी चीज़ को नहीं, बल्कि एक पूरी रोडवेज बस ही उड़ा दी! घटना फिरोजपुर-फाजिल्का रोड पर गोलूका मोड़ के पास हुई, जहां बस ड्राइवर भजन सिंह और कंडक्टर हरजिंदर सिंह बस को ढाबे पर खड़ी करके खाना खाने गए थे। जब वे वापस लौटे, तो बस गायब थी। इसके बाद उन्होंने आसपास खोजबीन की, लेकिन बस का कुछ पता नहीं चला।

PUNJAB ROADWAYS
PUNJAB ROADWAYS

PUNJAB ROADWAYS: एक आरोपी गिरफ्तार दूसरा फरार

सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने दो चोरों की पहचान की, जिनमें से एक कश्मीर सिंह नाम का आरोपी पकड़ा गया, जबकि दूसरा अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। कश्मीर सिंह का दावा है कि उसके पिता पंजाब पुलिस में एएसआई थे। इससे पहले भी कश्मीर सिंह पर एक और चोरी का आरोप था, जिसमें उसने ममदोट थाने के बाहर खड़ी बसों से बैटरी और जीपीएस सिस्टम चुराए थे।

ये भी पढिए-

ED RAID DEHRADUN CONGRESS LEADER
ED RAID DEHRADUN CONGRESS LEADER

कांग्रेस नेता राजीव जैन के घर ईडी की छापेमारी, करोड़ों की जमीन के दस्तावेज और नकदी बरामद

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular