HomeLatest News'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर जेपीसी के लिए काँग्रेस ने दिया प्रियंका...

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी के लिए काँग्रेस ने दिया प्रियंका गांधी का नाम

PRIYANKA GANDHI: केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में मंगलवार को पेश किए गए ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल की समीक्षा के लिए संयुक्त संसदीय समिति (Joint Parliamentary Committee – JPC) का गठन किया गया है। इस समिति में कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी वाड्रा के शामिल होने की संभावना है। उनके साथ कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी, रणदीप सुरजेवाला और सुखदेव भगत भी नामांकित किए गए हैं। ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल पेश किए जाने के बाद विपक्ष ने इसे संविधान और संघीय ढांचे की मूल भावना के खिलाफ बताया।

PRIYANKA GANDHI
PRIYANKA GANDHI

PRIYANKA GANDHI: बिल को बताया असंवैधानिक

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “यह बिल असंवैधानिक है और संघीय ढांचे के खिलाफ है। कांग्रेस इसका हर स्तर पर विरोध करेगी।” गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष के विरोध को देखते हुए सदन में कहा कि बिल को गहन चर्चा और समीक्षा के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेजा जाएगा। इस समिति में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, जिससे सभी की राय का समावेश किया जा सके।

PRIYANKA GANDHI
PRIYANKA GANDHI

संविधान संशोधन के लिए संसद में दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता है। लोकसभा में 543 सांसदों के वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, बिल को पास कराने के लिए 362 सांसदों के समर्थन की जरूरत है। फिलहाल, एनडीए के पास सिर्फ 292 सांसद हैं। राज्यसभा में भी सरकार के पास जरूरी बहुमत नहीं है। इस बिल का मकसद लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ कराना है, जिससे समय और धन की बचत हो सके। सरकार का दावा है कि इससे चुनावी प्रक्रिया में एकरूपता आएगी। हालांकि, विपक्ष का तर्क है कि यह भारत के संघीय ढांचे को कमजोर कर सकता है।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND UCC
UTTARAKHAND UCC

उत्तराखण्ड में जनवरी 2025 से लागू होगी समान नागरिक संहिता

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular