Priyanka Chopra and Nick Jonas: प्रियंका और निक बने माता पिता, जानिए लड़की हुई या लड़का

0
229

दिल्ली ब्यूरो। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय से सबके दिलों में राज करने वाली प्रियंका चोपरा आज मां बन गईं हैं। ये खबर सबके चहरे पर शॉक

YOU MAY ALSO LIKE

के साथ साथ खुशी के भाव भी लेकर आई है। बता दें कि प्रियंका और निक सरोगेसी की मदद से माता पिता बने हैं। ये खबर को खुद प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लोगों के साथ साझा की है।

सूत्रों के अनुसार प्रियंका के घर में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। यूएस के एक मैगजीन ने इस खबर की पुष्टि की है। हालांकी प्रियंका ने इस बारे में किसी को जानकारी नहीं दी है कि उनकी बेटी हुई है या बेटा।

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ” हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।’

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे थे। इनकी शादी खूब चर्चाओं में भी थी। वहीं फिल्मी जगत से लेकर उनके फैन्स तक प्रियंका और निक के माता पिता बनने पर उन्हें ढ़ेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here