राष्ट्रपति से इन्होंने लगाई पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की गुहार

0
152

चमोली (संवाददाता- पुष्कर सिंह नेगी): पंजाब सरकार के प्रति भारी आक्रोश से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनपद चमोली के सभी 18 मंडल मुख्यालयों में पंजाब कांग्रेस सरकार का पुतला फूंका और कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाकर जोरदार आक्रोश व्यक्त किया। बताते चलें कि विगत दिवस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा में जो चूक हुई, उस पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए बस स्टैंड गोपेश्वर में पुतला दहन किया।

वहीं जनपद के सभी मंडल मुख्यालयों में भी पुतला दहन का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि लोकतंत्र के लिए यह सबसे बड़ा खतरा है कि चुनी हुई सरकार एवं सरकार के प्रतिनिधि प्रधानमंत्री जैसे मुख्य सेवक की सुरक्षा व्यवस्था नहीं कर सकते हैं, तो ऐसी सरकारों से क्या अपेक्षा की जाए कि वह जनता की सुरक्षा कर पाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जहां एक ओर चंद किलोमीटर पर पाकिस्तान बॉर्डर है, वही पंजाब की कांग्रेस सरकार असंवेदनशील होकर देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोताही बरत कर अपनी नाकामी को उजागर कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में जिस प्रकार से देश के प्रधानमंत्री जन सेवा कर रहे हैं उस से बौखलाई कांग्रेस हताश और निराश होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रही है। इस अवसर पर बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि ऐसी घटनाओं की हम घोर निंदा करते हैं और जवाबदेही कांग्रेस पार्टी की सरकार की बनती है। कांग्रेस पार्टी को और उनकी सरकार को जवाब देना होगा, समय-समय पर जनता इसका जवाब देगी। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने पंजाब की कांग्रेस सरकार को बर्खास्त करने के लिए देश के राष्ट्रपति से गुहार लगाई।

वहीं जोशीमठ में चौराहे पर भी आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार का पुतला दहन किया। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौराहे पर एकत्र होकर पंजाब के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews