प्रयागराज हिंसा के बाद योगी का एक्शन, हिंसा के मास्टरमाइंड के घर चला बुलडोजर

0
275
जावेद के घर चला बुलडोजर

लखनऊ, ब्यूरो : प्रयागराज के अटाला इलाके में हुई हिंसा के मामले में प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी (PDA) ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रयागराज हिंसा के मास्टरमाइंड के घर पर आज बाबा का बुलडोजर चला है। बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा के पैगंबर पर दिए गए विवादित बयान को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। उनके बयान के बाद से देश में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। तो वहीं शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन भी देखने को मिला था। प्रयागराज में भी हिंसक प्रदर्शन हुआ था। जहां प्रयागराज हिंसा के बाद योगी का एक्शन देखने को मिला है इधर हिंसा के मास्टरमाइंड के घर चला बुलडोजर है। बता दें कि मामले में पुलिस ने जावेद पंप नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। जिसके घर पर आज PDA ने बुलडोजर चलाया है।

प्रयागराज हिंसा के बाद योगी का एक्शन, हिंसा के मास्टरमाइंड के घर चला बुलडोजर

 

प्रयागराज हिंसा मामले में पुलिस ने जावेद पंप नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार ये व्यक्ति प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड है। इस मास्टरमाइंड के घर पर आज धवस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। जावेद के घर के बाहर शनिवार रात को ही नोटिस चस्पा किया गया था। जिसमें लिखा था कि आज सुबह 11 बजे तक घर के सभी सदस्य अपना सामान घर से बाहर निकाल लें। जावेद के घर पर हुई इस कार्रवाई से सरकार ने साफ-साफ संदेश दे दिया है कि यूपी में न तो दंगा बर्दाशत होगा नहीं ही दंगाई। ये भी पढ़े-गड्ढे में फंसे राहुल को बचाने की कोशिश पिछले 42 घंटों से जारी, 50 फीट गहरे गड्ढे में फंसा है 10 साल का मासूम

जावेद के घर चला बुलडोजर

बता दें कि जावेद पंप प्रयागराज के अटाला का रहने वाला है जिसे पुलिस ने प्रयागराज हिंसा का मास्टरमाइंड बताया है। जावेद वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया का प्रदेश महासचिव भी है। जावेद पहले टुल्लू पंप का काम करता था, इसलिए उसके नाम के आगे पंप लग गया। वहीं प्रयागराज हिंसा मामले में पुलिस ने 95 लोगों के खिलाफ नामजद और 5 हजार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें अटाला इलाके के हिस्ट्रीशीटर टीपू का नाम भी शामिल है। बता दें कि शुक्रवार को हुई प्रयागराज हिंसा के बाद योगी का एक्शन देखने को मिला है जहां हिंसा के मास्टरमाइंड जावेद के घर चला बुलडोजर है।ये भी पढ़े-घर की बालकनी में रोमांस करना पड़ गया महंगा, वीडियो वायरल होने पर महिला गिरफ्तार