कांस्टेबल की पत्नी की जगह फिजिकल देने पहुंची दूसरी महिला! ऐसे हुआ खुलासा

0
251

लांग जंप करने मुन्नाभाई बनकर आई थी महिला, कांस्टेबल भर्ती में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा

हरिद्वार/देहरादून, ब्यूरो। लंबे समय बाद उत्तराखंड में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इन दिनों चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी को छोड़कर अन्य जनपदों में पुलिस भर्ती के फिजिकल हो रहे हैं। ऐसे में हरिद्वार में भर्ती परीक्षा के फिजिकल में एक शातिर महिला दूसरी महिला का फिजिकल पास करने पहुंच गई। मामला सामने आने के बाद अफसरों और पुलिस जवान महिला की जांच करने लगे। इस दौरान यह भी चर्चा रही कि यह महिला किसी कांस्टेबल की ही बीवी है और अपने फिजिकल को किसी दूसरी महिला से अपनी शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करवा रही थी। उत्तराखंड महिला पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के दौरान फर्जीवाड़ा करने वाली एक महिला का सच सामने आया है और एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा भी हुआ। इन दिनों तीन जनपदों को छोड़कर हर जिले में पुलिस भर्ती के फिजिकल हो रहे हैं। पुलिस लाइन रोशनाबाद में भी महिला फायर आरक्षियो की भर्ती चल रही है।

जिसमें एक महिला अभ्यार्थी ने आसानी से फिजिकल टेस्ट पास करने के लिए अपनी जगह किसी अन्य महिला को मुन्नाभाई की तर्ज पर अपनी जगह भेज दिया। जिसके बाद लांग जंप करते समय वहा तैनात पुलिस अधिकारियो को उस महिला पर शक हुआ। जब पुलिस अधिकारियो ने पूछताछ की तो वह हड़बड़ा गई।

कागजों की छानबीन के बाद भर्ती प्रक्रिया के दौरान फर्जीवाड़ा कर अपनी जगह दूसरी महिला को भेजने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। चर्चा है कि फर्जीवाड़ा करने वाली महिला अभ्यर्थी हरिद्वार में ही तैनात किसी कॉन्स्टेबल की पत्नी है। इस मामले में सिडकुल थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि फर्जीवाड़ा करने वाली महिला का नाम अंजुम आरा है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है और पूछताछ जारी है। इस गंभीर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बाहरी फर्जी महिला अभ्यार्थी की तलाश की जा रही है। क्योंकि वह भर्ती स्थल से गायब हो गई थी।

कांस्टेबल की पत्नी की जगह फिजिकल देने पहुंची दूसरी महिला! ऐसे हुआ खुलासा