HomeNational HeadlinesPM Modi New Record: नेहरू का 61 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दुनियाभर...

PM Modi New Record: नेहरू का 61 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, दुनियाभर से बधाइयों का तांता

PM Modi New Record: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। आज वे देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवारत निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए। 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जो 61 वर्षों से अटूट माना जाता था।

PM Modi New Record: संस्कृत श्लोक से दिया ऐतिहासिक संदेश

इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक संस्कृत श्लोक साझा करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने लिखा, “जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी है।” उन्होंने विनम्रता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा को वे तीन गुण बताया, जिनसे कोई भी जनप्रतिनिधि जनता का विश्वास अर्जित करता है। प्रधानमंत्री के इस संदेश ने स्पष्ट किया कि वे इस उपलब्धि (PM Modi New Record) को व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि सवा सौ करोड़ देशवासियों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का प्रतिबिंब मानते हैं।

नेहरू से तुलना, क्यों खास है यह रिकॉर्ड?

उल्लेखनीय है कि पंडित नेहरू 1947 से 1964 में अपने निधन तक प्रधानमंत्री रहे। हालांकि, 1947 से 1952 तक का उनका कार्यकाल देश की पहली आम चुनाव से पहले अंतरिम सरकार के रूप में था। इसलिए निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में तुलना 1952 के बाद से की जाती है, जिसमें नेहरू जी ने 4,398 दिन सेवा की थी। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी करीब 14 वर्षों तक सत्ता में रहीं, लेकिन उनका कार्यकाल दो अलग-अलग चरणों में विभाजित था, इसलिए लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री की श्रेणी में मोदी जी का यह कीर्तिमान सर्वथा अद्वितीय है।

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi New Record) ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उसके बाद 2019 और 2024 में भी जनता ने उन पर अपना भरोसा जताया और वे लगातार तीसरी बार इस सर्वोच्च पद पर विराजमान हुए।

आगे और समाचार पढ़े:

PM Modi New Record: देश के नेताओं ने दी बधाई

इस ऐतिहासिक उपलब्धि (PM Modi New Record) पर देश के भीतर से बधाई संदेशों की झड़ी लग गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बीते 12 वर्ष “स्व से पहले सेवा” यानी ‘Seva Before Self’ के सिद्धांत पर आधारित रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान समाज के हर वर्ग का उत्थान हुआ है।

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भारत को वैश्विक मंच पर “लोकतंत्र की जननी” के रूप में प्रतिष्ठित किया है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि 4,399 दिनों का यह सफर एक “स्वर्णिम अध्याय” है, जो एक सशक्त, समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की गाथा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह उपलब्धि करोड़ों भारतीयों के प्रेम, विश्वास और अपार जन-समर्थन का प्रतिफल है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री (PM Modi New Record) को बधाई देते हुए कहा, “आज का दिन ऐतिहासिक है। मोदी जी के 12 वर्ष एक कर्मयोगी, एक तपस्वी के युग हैं, जिन्होंने बिना पल भर रुके भारत माता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया।”

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस उपलब्धि की व्यापक सराहना हुई। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा कि यह उपलब्धि उनके जनसेवा और नेतृत्व के वर्षों की गवाही है। उन्होंने भारत-मलेशिया मित्रता को और सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने कहा कि यह मील का पत्थर विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की जनता द्वारा बार-बार जताए गए विश्वास का प्रतीक है।

पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मारापे ने पीएम मोदी को “आदर्श पुरुष” बताते हुए गरीबी उन्मूलन के क्षेत्र में भारत की असाधारण उपलब्धियों की तारीफ की।

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत का सबसे लंबे समय तक सेवारत निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। यह उपलब्धि उनके दशकों की जनसेवा और नेतृत्व का सशक्त प्रमाण है।”

PM Modi New Record: NDA ने किया विशेष सम्मान, 72 नेताओं की बैठक

इस ऐतिहासिक अवसर (PM Modi New Record)पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के 72 नेताओं की एक विशेष बैठक बुलाई गई। इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उनके सम्मान में एक प्रस्ताव पारित किए जाने की उम्मीद थी। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह तथा अन्य वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री भी उपस्थित रहे।

बीते 12 वर्षों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, प्रधानमंत्री जन धन योजना, उज्ज्वला योजना, आत्मनिर्भर भारत अभियान और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, इस सुदीर्घ कार्यकाल में नीतिगत निरंतरता और जटिल राजनीतिक परिदृश्य को सफलतापूर्वक साधना ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति रही।

अपने वर्तमान कार्यकाल (PM Modi New Record) के अभी तीन वर्ष शेष हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक, भारत की दिशा और दशा को आकार देते रहेंगे, यह विश्वास उनके समर्थक और विश्लेषक दोनों समान रूप से जताते हैं।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular