दु:खद…देवभूमि उत्तराखंड का एक और लाल श्रीनगर में शहीद

0
277

थराली/चमोली (मोहन गिरी): वीरों की भूमि उत्तराखंड का एक और लाल सेना में अपनी सेवाएं देते हुए शहीद हो गया है। जानकारी के अनुसार चमोली जनपद की पिंडर घाटी के देवाल विकासखंड के कांडे गांव के रहने वाले जवान बाग सिंह शहीद हो गए हैं। जानकारी के अनुसार जवान बाग सिंह 9 गढ़वाल राइफल में तैनात थे। कल देर रात जब यह सूचना आई तो उनके घर और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। बता दें कि एक दिन बाद उनका पार्थिव शरीर गांव वापस आने की उम्मीद है। जवान अपनी ड्यूटी के दौरान श्रीनगर-लेह हाईवे पर करीब 40 गाड़ियों के काफिले में सवार था। इस दौरान उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।

bag singh 2

पिंडर घाटी का एक और जवान देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया हैं। जवान की आक्समिक मृत्यु पर पिंडर घाटी में शोक की लहर छा गई जवान के पार्थिक शरीर के आज देर रात अथवा सोमवार की तड़के तक उसके गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार विकासखंड देवाल के अंतर्गत कांडे गांव निवासी एवं 9 गढ़वाल राइफल में इन दिनों जम्मू-कश्मीर में तैनात 21 वर्षीय बाग सिंह पुत्र सोबन सिंह पिमोली की शनिवार को श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक वाहन दुर्घना में आक्समिक निधन हो गया हैं। जवान के आक्समिक निधन पर क्षेत्र में शोक छा गया हैं।

bag singh 1

परिवारिक संबंधियों के अनुसार बाग सिंह (21) परिवार में सबसे छोटा एवं परिजनों का सबसे प्रिय था।उसका बड़ा भाई दुबई में नौकरी करता है। जबकि दो बहिनों का पूर्व में ही विवाह हो गया हैं।जवान के पिता भी 9 गढ़वाल राइफल से ही सेवानिवृत्त हुए हैं। बताया जा रहा हैं कि मृतक जवान का पार्थिक शरीर आज देर रात अथवा सोमवार तड़के तक कांडे गांव पहुंच सकता हैं। जवान की मौत पर थराली के विधायक भूपाल राम टम्टा, देवाल के ब्लाक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू, पूर्व प्रमुख एवं एडवोकेट डीडी कुनियाल आदि ने जवान के आक्समिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक-संतप्त परिवार को सांत्वना दी हैं।

दु:खद…देवभूमि उत्तराखंड का एक और लाल श्रीनगर में शहीद