HomeEducationपरीक्षा पे चर्चा 2026: सीएम धामी ने देहरादून में छात्रों के साथ...

परीक्षा पे चर्चा 2026: सीएम धामी ने देहरादून में छात्रों के साथ किया संवाद, छात्रों को किया प्रोत्साहित

PARIKSHA PE CHARCHA 2026:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ का 9वां संस्करण आज संपन्न हुआ। इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित सेंट एंग्नेस स्कूल में छात्रों के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रधानमंत्री ने दिल्ली स्थित अपने आवास पर देश भर से आए विद्यार्थियों से मुलाकात की और उन्हें परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने के गुर सिखाए। इस वर्ष का आयोजन ऐतिहासिक रहा क्योंकि इसमें देश भर से 4 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया, जो एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है।

PARIKSHA PE CHARCHA 2026
PARIKSHA PE CHARCHA 2026

PARIKSHA PE CHARCHA 2026 में उत्तराखंड की भागीदारी और मुख्यमंत्री का संबोधन

देहरादून में PARIKSHA PE CHARCHA 2026 के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के संदेश को एक राष्ट्रीय आंदोलन करार दिया। मुख्यमंत्री ने अपने स्कूली जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि परीक्षा जीवन की एक कड़ी मात्र है, संपूर्ण जीवन नहीं। उन्होंने छात्रों से एक योद्धा की तरह आत्मविश्वास और धैर्य के साथ परीक्षा देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से विशेष अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उनकी तुलना दूसरों से करने की प्रवृत्ति को छोड़ें। मुख्यमंत्री ने छात्रों से अपना लक्ष्य निर्धारित करने और प्राथमिकताओं के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

PARIKSHA PE CHARCHA 2026
PARIKSHA PE CHARCHA 2026

पंजीकरण के टूटे रिकॉर्ड: उत्तराखंड की भारी भागीदारी

परीक्षा पे चर्चा 2026 के आंकड़ों ने इस बार पिछले सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। देश भर में चार करोड़ से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण कराया है, जिससे यह पिछला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उत्तराखंड राज्य की भागीदारी में भी अभूतपूर्व उछाल देखा गया है। इस वर्ष राज्य से लगभग 7 लाख विद्यार्थी, 53 हजार से अधिक शिक्षक और 14 हजार से अधिक अभिभावक इस कार्यक्रम से जुड़े। गौरतलब है कि पिछले वर्ष राज्य के विद्यार्थियों की संख्या केवल 2.98 लाख थी।

PARIKSHA PE CHARCHA 2026
PARIKSHA PE CHARCHA 2026

रुद्रप्रयाग के रोहन सिंह राणा ने बढ़ाया मान

राज्य के विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए 10 प्रेरक वीडियो में से एक को राष्ट्रीय स्तर पर चुना गया। यह वीडियो राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पालाकुराली, विकासखंड जखोली, जनपद रुद्रप्रयाग के छात्र रोहन सिंह राणा ने तैयार किया है। इस विशेष उपलब्धि के कारण रोहन को प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम के लिए दिल्ली आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री ने इसे पूरे प्रदेश के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। सेंट एंग्नेस स्कूल में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में महानिदेशक शिक्षा दीप्ति सिंह, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती सहित कई शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए-

HARIDWAR NEWS
HARIDWAR NEWS

हरिद्वार में स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि महाराज की मूर्ति का अनावरण, देश की कई दिग्गज हस्तियों का जमावड़ा

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular