Oscar Award 2023 में भारत को मिली बड़ी उपलब्धि, यहां देखें किस फिल्म को मिला ऑस्कर अवॉर्ड

0
541
Oscar Awards 2023 winners

Uttarakhand Devbhoomi Desk: ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 का ऐलान हो चुका है। 95वीं ऑस्कर सेरेमनी भारत के लिए (Oscar Awards 2023 winners) काफी ऐतिहासिक रहा। क्योंकि इस दौरान पहली बार भारत को दो अवॉर्ड मिले हैं। जी हां फिल्मों के सबसे बड़े अवॉर्ड शो ऑस्कर अवॉर्ड में भारत ने दो ऑस्कर अपने नाम किए हैं। पहले शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटिगरी में ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने जीत हासिल की और उसके बाद ‘आरआरआर’ ने।

बता दें कि ‘आरआरआर’ के गाने ‘नाटू-नाटू’ को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की कैटेगरी (Oscar Awards 2023 winners) में ऑस्कर मिला है। वहीं इसी गाने को हाल ही में क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड और गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी मिला है।आईये जानते हैं Oscar Award 2023 में और किस किस को अवॉर्ड मिला है-

Oscar Awards 2023 winners: ये रही सर्वश्रेष्ठ फिल्म

आपको बता दें कि 95वें एकादमी पुरस्कार (Oscar Awards 2023 winners) में ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ को बेस्ट पिक्चर की कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है। वहीं ब्रेंडन फ्रेजर को उनकी फिल्म ‘द व्हेल’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है। वहीं ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ की एक्ट्रेस मिशेल योह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का।

ये भी पढ़ें:
Brahma and Saraswati
क्यों अपनी ही बेटी के प्रति जागी ब्रह्मदेव की यौन लालसा?

इसके अलावा ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ के ही एक्टर को (Oscar Awards 2023 winners) सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का पुरस्कार मिला। तो वहीं जेमी ली कर्टिस को फिल्म ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस’ के लिए बेस्ट सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। इसी के साथ डैनियल क्वान और डैनियल स्कीनर्ट ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का ऑस्कर अवॉर्ड जीता।

वहीं जेम्स फ्रेंड ने सर्वश्रेष्ठ सिनेमाटोग्राफी का ऑस्कर अवॉर्ड जीता। तो बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन के लिए रूथ ई कार्टर ने अवॉर्ड हासिल हुआ।

उधर, पॉल रोजर्स ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म एडिटिंग (Oscar Awards 2023 winners) का पुरस्कार जीता। तो ‘एन आयरिश गुडबाय’ ने सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार जीता। इसके अलावा बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म के लिए ‘नवलनी’ ने अवॉर्ड जीता। वहीं सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फिल्म के लिए ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ ने अवॉर्ड जीता।

ये भी पढ़ें:
Uttarakhand Budget Session
राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ उत्तराखंड विधानसभा सत्र

इसी के साथ पिन्नोचियो ने बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म अवॉर्ड जीता। तो सर्वश्रेष्ठ हेयर और मेकअप अवॉर्ड ‘द व्हेल’ ने जीता। वहीं बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर का अवॉर्ड ‘द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स’ को दिया गया है। ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’ के वोल्कर बर्टेलमैन ने सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल स्कोर के लिए पुरस्कार जीता।

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com