ORDNANCE FACTORY BLAST: महाराष्ट्र के भंडारा जिले में स्थित आयुध फैक्टरी में 24 जनवरी 2025 को हुए एक बड़े विस्फोट ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी। यह विस्फोट सुबह लगभग 10:30 बजे फैक्टरी के आरके ब्रांच सेक्शन में हुआ, जहां आरडीएक्स का निर्माण किया जाता है। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज करीब पांच किलोमीटर दूर तक सुनी गई। फैक्टरी की छत पूरी तरह गिर गई और वहां मौजूद कई कर्मचारी मलबे के नीचे दब गए।

ORDNANCE FACTORY BLAST में 8 लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में अब तक आठ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। विस्फोट के समय फैक्टरी के ‘एलटीपी सेक्शन’ में 14 कर्मचारी काम कर रहे थे। इनमें से पांच को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बाकी के लिए राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फैक्टरी के मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत कार्य में फायर ब्रिगेड, पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें जुटी हुई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आ गया। विस्फोट के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन विशेषज्ञों की एक टीम जांच में जुटी हुई है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सभी संभव कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार जिला प्रशासन और रक्षा बलों के साथ मिलकर राहत कार्य में पूरी मदद कर रही है।

ईडी की बड़ी कार्यवाई, हरक सिंह रावत की 101 बीघा जमीन की अस्थायी रूप से अटैच
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

