HomeLatest Newsउत्तराखंड में 27 जनवरी को UCC पोर्टल का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

उत्तराखंड में 27 जनवरी को UCC पोर्टल का मुख्यमंत्री करेंगे लोकार्पण

UCC UTTARAKHAND 2024: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 27 जनवरी 2025 को अपराह्न 12:30 बजे समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड, 2024 के तहत नियमावली और पोर्टल का लोकार्पण किया जाएगा। इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्यमंत्री करेंगे और इसे राज्य प्रशासन और पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के सचिवों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा।

UCC UTTARAKHAND 2024
UCC UTTARAKHAND 2024

UCC UTTARAKHAND 2024: शासन ने व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए

शासन ने इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश जारी शासन ने इस कार्यक्रम को लेकर व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए किए हैं। सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महानिदेशक, समस्त अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, और अन्य पुलिस अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान मंच और अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही, जिला मजिस्ट्रेट देहरादून को निर्देशित किया गया है कि वे जनपद स्तरीय अधिकारियों सहित कार्यक्रम में भाग लें। आईटीडीए (सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी) को पोर्टल के लोकार्पण से संबंधित सभी तकनीकी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND UNIFORM CIVIL CODE
UTTARAKHAND UNIFORM CIVIL CODE

यूसीसी पोर्टल की हुई मॉक ड्रिल, तकनीकी सक्षमता परखी गई

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular