हिजाब के विरोध में नोएडा की महिला ने काटे अपने बाल, ईरानी महिला के समर्थन में उठाया कदम

0
356
noida

Noida की महिला ने काटे अपने बाल, भड़कती जा रही है ईरानी हिजाब क्रांति की आग

ईरान से निकली हिजाब क्रांति की चिंगारी अब भारत तक पहुँच गयी है। यहां उत्तर प्रदेश के Noida की एक महिला ने अपने बाल काटकर ईरानी महिलाओं को समर्थन दिया है और इस महिला का नाम डॉ अनुपमा भारद्वाज बताया जा रहा है। ईरान में हिजाब को लेकर इस समय महिलाएं मैदान में उतरी हुई हैं और हिजाब के विरोध में हर जगह विरोध प्रदर्शन कर रही हैं और इन ईरानी महिलाओं के समर्थन में दुनियाभर की महिलाएं सामने आ रही हैं।

इसी समर्थन की कड़ी में नोएडा के सेक्टर-15 की रहने वाली डॉ अनुपमा भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया है जिसमें वो अपने बाल खुद काटती दिख रही थीं।

Noida की महिला डॉ अनुपमा ने कहा समर्थन हमारे महिला अधिकारों के लिए है, किसी धर्म की बात नहीं

noida

Noida की डॉ अनुपमा का कहना है कि हम 21वीं सदी में पहुँच गए हैं और उसके बाद भी इस तरह की घटनाएँ बहुत दुख देती हैं। उन्होने कहा बात किसी धर्म, या देश की नहीं बल्कि हमारे पूरे महिला अधिकारों की है। चूंकि भारत भी महिलाओं की कई समस्याओं से जूझ रहा तो यह समय सबसे ठीक है डॉ अनुपमा ने कहा कि माहसा आमिनी के अमर्थन में उस सोच का ध्यान आकर्षित करना है जो धर्म और समाज के नाम पर महिलाओं का शोषण कर रहे।

ये भी पढ़ें नोएडा फिल्म सिटी में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, छेनू गैंग के शातिर शूटर को लगी गोली

Noida की डॉ अनुपमा के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी हिजाब पर दिया अपना समर्थन, क्या है हिजाब आंदोलन ?

बताते चलें कि ईरान में हिजाब के विरोध में गिरफ्तार हुई 22 साल की महिला माहसा अमीनी की पुलिस की गिरफ्तारी के बाद मौत हो गयी थी, जिसके बाद ईरानी महिलाओं ने वहां की सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और इसमें उन्हें देशभर की महिलाओं का समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में डॉ अनुपमा के साथ साथ बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी हिजाब को लेकर ईरानी महिलाओं का समर्थन किया है।

For Latest Uttar Pradesh News Subscribe devbhoominews.com