12 अप्रैल तक रहेगा यमुनोत्री हाईवे बंद, निर्माण कार्यों पर भी हो रहे सवाल खड़े

0
148

देहरादून ब्यूरो। यमुनोत्री हाईवे पर चारधाम यात्रा को देखते हुए चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, कार्य समय पर पूरा हो जाये उसे देखते हुए प्रशासन ने 12 अप्रैल तक हाईवे बंद रखने का फैसला लिया है। लेकिन इसके पीछे एक बड़ी वजह ये भी है कि यहां मानकों को ताक में रखकर कार्य किया जा रहा है जिससे यहां नये डेंजर जोन बनने लगे हैं।

उत्तरकाशी प्रशासन ने 2 अप्रैल से 12 अप्रैल तक यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही बंद रखने के निर्देश दिये हैं। यह हाईवे सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक सोनगाढ़ से खरसाली, यमुनोत्री तक बंद रहेगा। जानकारी के अनुसार इस मार्ग पर पहाड़ कटान का कार्य चल रहा है, जिसमें अनियंत्रित तरिके से कार्य किया जा रह है। जिससे पुराने डेंजर जोन के साथ नये डेंजर जोन विकसीत हो रहे हैं। ऐसा एक डेंजर जोन किसाला खनेडा गांव की नीचे बनता जा रहा है। यहां पर हाईवे के ऊपर पहाड़ी खिसने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मई में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर भी निर्माणकार्य तेजी से करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही यहां के स्थानीय विधायक भी यहां हो रहे निर्माणाकार्यों पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इन सब को देखते हुए स्थानीय एसडीएम शालिनी नेगी ने निर्माणदायी संस्था को 2 से 12 अप्रैल तक बिना किसी रूकावट के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये हैं।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here