/ Mar 31, 2026

News Elementor

RECENT NEWS

अप्रैल 2026 में होगी मनोरंजन की बौछार, जानिए सिनेमा और OTT पर क्या-क्या हो रहा है रिलीज?

NEW MOVIE RELEASE: मार्च 2026 का आखिरी दिन बीतते ही अप्रैल सिनेमाघरों और OTT प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन की झड़ी लेकर आ रहा है। बॉलीवुड में हॉरर-कॉमेडी से लेकर एक्शन-ड्रामा, सोशल ड्रामा और रोमांटिक कॉमेडी तक की फिल्में रिलीज हो रही हैं। वहीं OTT पर वेब सीरीज, ड्रामा और सीक्वल्स का सिलसिला जारी रहेगा। इस महीने की दो सबसे बड़ी रिलीज डेट 10 अप्रैल और 24 अप्रैल हैं।

थिएट्रिकल रिलीज-बॉलीवुड और पैन-इंडिया फिल्में

  • प्रियदर्शन निर्देशित हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बांग्ला 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसमें अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की 14 साल बाद जोड़ी बन रही है। कास्ट में तब्बू, वामीका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव और जिशु सेंगुप्ता शामिल हैं। फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं और ब्लैक मैजिक से प्रेरित है जिसमें वेदों और महाभारत के संदर्भ दिए गए हैं।(NEW MOVIE RELEASE)
  • उसी दिन शनेल देओ निर्देशित पैन-इंडिया एक्शन-ड्रामा फिल्म डकैत: ए लव स्टोरी भी रिलीज होगी। यह हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में शूट की गई है। मुख्य भूमिकाओं में आदिवि सेश और मृणाल ठाकुर हैं। यह फिल्म मूल रूप से मार्च 2026 में रिलीज होने वाली थी लेकिन क्लैश बचाने के लिए अप्रैल में शिफ्ट की गई। अनापूर्णा स्टूडियोज द्वारा निर्मित यह फिल्म बॉलीवुड और साउथ सिनेमा दोनों के दर्शकों के लिए है।
NEW MOVIE RELEASE
NEW MOVIE RELEASE
  • प्रशांत झा निर्देशित रोमांटिक कॉमेडी जिन्नी वेड्स सनी 2 इस महीने की एक और बड़ी रिलीज है। यह 2020 की नेटफ्लिक्स फिल्म का स्पिरिचुअल सीक्वल है। मुख्य भूमिकाओं में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर हैं और सपोर्टिंग कास्ट में लिलेट दुबे, सुधीर पांडे और गोविंद नामदेव शामिल हैं। जी स्टूडियोज और सौंदर्य प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित यह फिल्म थिएट्रिकल रिलीज पर आएगी।
  • 24 अप्रैल को ही मितुल पटेल निर्देशित सोशल ड्रामा मर्सी भी रिलीज होगी जो पैसिव यूथनेसिया के मुद्दे पर आधारित है। कास्ट में अदिल हुसैन और निहारिका रायजादा हैं। इसी दिन सौरभ चौबे निर्देशित द वॉर्डरोब और श्री बाबा नीब करोरी महाराज भी सिनेमाघरों में आएंगी।(NEW MOVIE RELEASE)

ये भी पढ़िए- SARKE CHUNAR गीत विवाद में नोरा फतेही और संजय दत्त को महिला आयोग का समन, अभिनेत्री ने मेकर्स पर लगाए आरोप

NEW MOVIE RELEASE:हॉलीवुड रिलीज भी रहेंगी आकर्षण का केंद्र

1 अप्रैल को क्रिस प्रैट, एन्या टेलर-जॉय और जैक ब्लैक अभिनीत एनिमेशन फिल्म द सुपर मारियो गैलेक्सी मूवी भारतीय थिएटर्स में उपलब्ध होगी। 3 अप्रैल को जेंडाया और रॉबर्ट पैटिंसन अभिनीत द ड्रामा भी आएगी। ये फिल्में डब्ड और सबटाइटल्ड फॉर्मेट में उपलब्ध होंगी।(NEW MOVIE RELEASE)

NEW MOVIE RELEASE
NEW MOVIE RELEASE

OTT पर क्या-क्या देखें अप्रैल में?

1 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर हैपी पटेल: खतर्नाक जासूस थिएट्रिकल रिलीज के बाद OTT पर आएगी। 2 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर XO Kitty का तीसरा सीजन आएगा। 3 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर मिहिर आहूजा और मोना सिंह अभिनीत हिंदी ड्रामा मां का सम रिलीज होगी जिसमें एक 19 वर्षीय मैथ्स जीनियस बेटे की अपनी सिंगल मदर के लिए परफेक्ट पार्टनर ढूंढने की कहानी है। इसी दिन नेटफ्लिक्स पर मामला लीगल है का दूसरा सीजन रवि किशन, निधि बिष्ट और नायला ग्रेवाल के साथ आएगा। ZEE5 पर भाभीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन और सोनी लाइव पर आमिर खान की सितारे जमीन पर भी 3 अप्रैल को उपलब्ध होगी।

10 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर तू या मैं और प्राइम वीडियो पर ओ’रोमियो आएगी। 17 अप्रैल को ZEE5 पर असी और नेटफ्लिक्स पर दो दीवाने शहर में रिलीज होगी। इसके अलावा 3 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर वध 2 भी आएगी।

ये भी पढ़िए- HARRY POTTER सीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए कब स्ट्रीम होगी जानी-पहचानी जादू की नई दुनिया?

ये भी पढ़िए- वरुण धवन की फिल्म ‘HAI JAWANI TO ISHQ HONA HAI’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन रिलीज होगी

ये भी पढ़िए- ग्लोबल पॉप स्टार शकीरा 19 साल बाद आ रही भारत, मुंबई और दिल्ली में करेंगी लाइव परफॉर्म

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RECENT POSTS

CATEGORIES

Sports

Entertainment

Share Market

All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.