HomeEntertainmentHARRY POTTER सीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए कब स्ट्रीम होगी जानी-पहचानी...

HARRY POTTER सीरीज का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानिए कब स्ट्रीम होगी जानी-पहचानी जादू की नई दुनिया?

HARRY POTTER: एचबीओ मैक्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित हैरी पॉटर टीवी सीरीज का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर के सामने आते ही दुनियाभर के फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मार्क मायलॉड द्वारा निर्देशित यह सीरीज एक बिल्कुल नई कास्ट के साथ जानी-पहचानी जादुई दुनिया को एक बार फिर पर्दे पर लेकर आएगी। इस सीरीज का ऐलान दो साल पहले किया गया था और अब ट्रेलर के रिलीज होने के बाद फैंस की प्रतीक्षा और भी बढ़ गई है।

ट्रेलर के साथ मेकर्स ने एक बड़ा सरप्राइज भी दिया है। अब तक यह माना जा रहा था कि यह सीरीज 2027 में रिलीज होगी, लेकिन मेकर्स ने घोषणा की है कि यह सीरीज क्रिसमस 2026 पर स्ट्रीम की जाएगी। इस खबर ने फैंस की खुशी को दोगुना कर दिया है।

HARRY POTTER सीरीज का पहला सीजन केवल ‘हैरी पॉटर’ नहीं बल्कि ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ के नाम से आएगा। यह टाइटल इस बात का साफ संकेत है कि मेकर्स पूरी कहानी को कई सीजन्स में विस्तार से दिखाने की योजना बना रहे हैं, ठीक उसी तरह जैसे जेके रॉलिंग की किताबों और फिल्मों में अलग-अलग हिस्से रहे हैं। यह सीरीज पूरी तरह जेके रॉलिंग की किताबों पर आधारित है और इस सीजन का हर एपिसोड उसी एक किताब से प्रेरित होगा।

ट्रेलर में यंग हैरी पॉटर को हॉगवर्ट्स में अपने पहले साल की शुरुआत करते हुए दिखाया गया है। साथ ही उसके दोस्त हरमाइनी ग्रेंजर और रॉन वीज्ली की भी पहली झलक दिखाई गई है। ट्रेलर की शुरुआत में एक महिला हैरी से कहती नजर आती है कि उसमें कुछ भी खास नहीं है। इसके बाद हैरी अपने माता-पिता के बारे में जानकारी पाने के लिए हैगरिड से पूछता है, जिस पर हैगरिड उसे बताता है कि उसके माता-पिता बहुत समझदार थे।

मेकर्स ने फिल्म की नकल नहीं की, दी है ज्यादा गहराई

एक खास बात जो इस ट्रेलर में नजर आती है वह यह है कि मेकर्स ने पुरानी फिल्मों की तरह सीन-टू-सीन कॉपी नहीं की है। इसके बजाय कहानी को ज्यादा विस्तार और गहराई के साथ पेश किया गया है। ट्रेलर में किताबों के कई ऐसे छोटे-छोटे पलों को शामिल किया गया है जो पहले फिल्मों में नहीं दिखाए गए थे। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह सीरीज पुरानी यादों को ताजा करने के साथ-साथ कहानी को एक नए अंदाज में प्रस्तुत करेगी।

मेकर्स ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि हैरी पॉटर, हरमाइनी ग्रेंजर और रॉन वीज्ली के किरदार नए चेहरे निभाएंगे। यंग हैरी पॉटर का किरदार डोमिनिक मैकलॉघलिन ने निभाया है। हरमाइनी ग्रेंजर के रोल में अराबेला स्टैंटन नजर आएंगी और रॉन वीज्ली का किरदार एलेस्टेयर स्टाउट निभाएंगे।

HARRY POTTER
HARRY POTTER

वयस्क किरदारों में भी कई जाने-माने चेहरे शामिल हैं। अल्बस डंबलडोर का किरदार जॉन लिथगो ने निभाया है। मिनर्वा मैकगोनागल के रोल में जेनेट मैकटीर नजर आएंगी। हैगरिड के किरदार में निक फ्रॉस्ट होंगे जबकि सेवेरस स्नेप का किरदार पापा एस्सिडू निभाएंगे।

HARRY POTTER ट्रेलर पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रिया

HARRY POTTERका नाम करोड़ों लोगों के बचपन से जुड़ा हुआ है। ट्रेलर आते ही बड़ी संख्या में फैंस ने खुशी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा कि ट्रेलर देखकर बहुत पुरानी यादें ताजा हो गईं और वह बेहद उत्साहित हैं। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया कि उन्हें खुशी और अपनापन महसूस हो रहा है और हॉगवर्ट्स आज भी वैसा का वैसा है। एक फैन ने तो यह भी लिखा कि ट्रेलर देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने मेकर्स का धन्यवाद किया।

वहीं कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो नई कास्ट से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि ओरिजनल की बराबरी कोई नहीं कर सकता, कभी नहीं। एक अन्य यूजर ने लिखा कि वह हैगरिड और स्नेप को किसी और चेहरे में नहीं देख सकते क्योंकि ओरिजनल किरदारों ने उनका दिल जीत लिया था। एक फैन ने साफ कहा कि हैरी पॉटर के लिए उनके मन में केवल डैनियल रैडक्लिफ का चेहरा है।

HARRY POTTER
HARRY POTTER

कुछ यूजर्स ने HARRY POTTER ट्रेलर को ट्रोल भी किया। एक यूजर का कहना था कि इसमें कुछ भी नया नहीं है और यह सब पैसे के लिए किया जा रहा है। एक अन्य यूजर ने कास्टिंग पर सवाल उठाते हुए लिखा कि स्नेप का हेयरस्टाइल अजीब लग रहा है, हैगरिड में वह दमदार मौजूदगी नहीं है और मैलफॉय में वह घमंडी अंदाज नजर नहीं आता। एक निराश फैन ने तो यहां तक कहा कि उनका मन कर रहा है कि ट्रेलर को म्यूट कर दें और ओरिजनल म्यूजिक चला लें।

कब और कहां देख सकेंगे यह सीरीज?

HARRY POTTER सीरीज एचबीओ मैक्स पर स्ट्रीम होगी। मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज के साथ ही बताया है कि यह सीरीज इस साल के अंत में क्रिसमस 2026 के मौके पर दर्शकों के सामने आएगी, हालांकि अभी तक कोई सटीक तारीख सार्वजनिक नहीं की गई है।

ये भी पढ़िए- बॉक्स ऑफिस पर DHURANDHAR 2 की कमाई 4 दिनों में 761 करोड़ पार, तोड़े बाहुबली और RRR के रिकॉर्ड

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular