NEW AADHAAR APP: केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक नया आधार मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जिसका मकसद नागरिकों के लिए आधार सत्यापन को और अधिक आसान, सुरक्षित और पूरी तरह डिजिटल बनाना है। इस नई पहल की जानकारी केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी। उन्होंने दिल्ली में आयोजित “आधार संवाद” कार्यक्रम के दौरान इस ऐप को पेश किया। मंत्री वैष्णव ने कहा कि यह ऐप आधार वेरिफिकेशन को यूपीआई पेमेंट जितना सरल बना देगा और नागरिक अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रखते हुए डिजिटल तरीके से जरूरी जानकारी साझा कर सकेंगे।

NEW AADHAAR APP: अब फिजिकल कॉपी की जरूरत नहीं पड़ेगी
इस ऐप के आने से नागरिकों को अब आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी या फोटोकॉपी अपने साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नए आधार ऐप में फेस ऑथेंटिकेशन और क्यूआर कोड स्कैनिंग की सुविधा दी गई है। इसका मतलब है कि यूजर्स अब अपने चेहरे की पहचान के माध्यम से रियल टाइम में आधार सत्यापन कर सकेंगे। यह तकनीक पूरी तरह डिजिटल है और इसमें क्यूआर कोड स्कैन करने मात्र से व्यक्ति की पहचान सत्यापित हो सकेगी।

फिलहाल ऐप बीटा टेस्टिंग फेज में
फिलहाल यह ऐप बीटा टेस्टिंग फेज में है और इसे चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। टेस्टिंग पूरी होने के बाद इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। हालांकि अभी तक इसके फुल लॉन्च की तारीख की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐप को यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने डिजाइन किया है और इसके निर्माण के दौरान डेटा सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है ताकि यूजर्स की जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहे। सरकार के अनुसार इस ऐप का एक प्रमुख उद्देश्य नागरिकों के आधार डेटा की गोपनीयता को मजबूत करना और जालसाजी की संभावनाओं को कम करना है।

RBI का बड़ा फैसला, रेपो रेट में हुई 0.25% की कटौती, लोन और EMI होंगे सस्ते
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

