National Herald Case : हिरासत में लिए गए राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर किया हंगामा

0
244

नई दिल्ली : नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से ED की पूछताछ का दौर जारी है। इसके साथ ही राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी ED दफ्तर में मौजूद हैं। कांग्रेस के कार्यकर्ता सोनिया गांधी की ईडी पूछताछ के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते राजघाट के आसपास धारा 144 लगा दी गई है।

हिरासत में राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि वह विजय चौक पर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं रंजीत रंजन, केसी वेणुगोपाल, मनिकम टैगोर, इमरान प्रतापगढ़ी और के सुरेश और अन्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

dfsdfsdd

21 जुलाई को ईडी ने सोनिया गांधी से दो घंटे तक पूछताछ की। वहीं दूसरी तऱफ उनकी पूछताछ के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शक्ति प्रदर्शन किया था। अधिकारियों ने बताया कि कोविड से उभर रहीं सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ करीब दो घंटे चली और उनके अनूरोध पर पूछताछ सत्र समाप्त कर दिया गया।