Ranveer Singh को बोल्ड फोटोशूट कराना पड़ा भारी, मुंबई में एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज

0
207

मुंबई : रणवीर सिंह ने हाल ही में एक न्यूड फोटोशूट करवाया था जिसकी तस्वीरे इंटरनेट पर खूब वायरल हुई हैं। इन तस्वीरों को लेकर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।  अब ये फोटोशूट रणवीर सिंह की मुश्किलें बढ़ा सकता है। न्यूड फोटोशूट कराने पर रणवीर के खिलाफ मुंबई के एक पुलिस थाने में FIR दर्ज की गई है। एक्टर पर महिलाओं की भावनाएं आहत करने का आरोप है और उनकी गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।

ANI के मुताबिक अभिनेता रणवीर सिंह के खिलाफ IPC की धारा 292,293,509, और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है।

सूत्रों के मुताबिक NGO चलाने वाले ललित श्याम ने मुंबई के चैंबूर पुलिस थाने में रणवीर के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।