HomeLatest Newsनैनीताल को मिली विकास की सौगात, सीएम धामी ने किया 27 योजनाओं...

नैनीताल को मिली विकास की सौगात, सीएम धामी ने किया 27 योजनाओं लोकार्पण और शिलान्यास

NAINITAL DEVELOPMENT PROJECTS: नैनीताल जनपद के लालकुआं में शनिवार को आयोजित एक बड़े जनसभा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुल ₹126.69 करोड़ की लागत वाली 27 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें से ₹25.93 करोड़ की लागत से 9 योजनाओं का लोकार्पण और ₹100.76 करोड़ की लागत से 18 योजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, आवागमन, जल प्रबंधन और पशु कल्याण से जुड़ी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

NAINITAL DEVELOPMENT PROJECTS
NAINITAL DEVELOPMENT PROJECTS

NAINITAL DEVELOPMENT PROJECTS: इन योजनाओं का लोकार्पण 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने इस दौरान जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया उनमें ओखलकांडा में क्षतिग्रस्त 11 नहरों का पुनर्निर्माण, भीमताल में जिला आयुर्वेदिक भवन, रामगढ़ में मल्ला सूफी-रूसानी-दीगड़-कफूवा लोधिया मोटर मार्ग, बेतालघाट में मल्ली सेठी लिफ्ट सिंचाई योजना, हल्द्वानी में पशु चिकित्सालय में वाहनों की पार्किंग और पशुओं के लिए ओटी निर्माण, कालाढूंगी में पशु चिकित्सालय भवन, गंगापुर कबडवाल में गौशाला निर्माण (फेज-1), रामनगर में राजकीय पॉलीटेक्निक भवन और पाण्डे नवाड़ हल्द्वानी में पुनर्वास केंद्र का जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं।

NAINITAL DEVELOPMENT PROJECTS
NAINITAL DEVELOPMENT PROJECTS

शिलान्यास की गई योजनाओं में इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बाढ़ सुरक्षा कार्य, फतेहपुर, कमलुवागांजा, गुनीपुर, पनियाली और बच्चीनगर में क्षतिग्रस्त नहरों का निर्माण, कोटाबाग में पॉलीटेक्निक भवन, रामपुर चकलुवा में नलकूप निर्माण, कैंची धाम परिसर का विकास, भवाली में पर्यटक आवास गृह की मरम्मत, नैनीताल में पर्यटन कार्यालय भवन निर्माण, ग्रामीण मोटर मार्गों का पुनर्निर्माण, झीड़ापानी वाटरफॉल का विकास, विभिन्न स्थानों पर नलकूप निर्माण, हल्द्वानी के राजपुरा और पर्वतीय मोहल्ला सीवरेज योजनाएं, लालकुआं में गौशाला निर्माण (फेज-2) और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हल्द्वानी में पुस्तकालय का पुनरुद्धार कार्य शामिल हैं।

ये भी पढिए-

500 RUPEE NOTE
500 RUPEE NOTE

मार्च 2026 तक 500 के नोट बंद होंगे? जानिए इस दावे के पीछे की सच्चाई

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular