म्यांमार सेना और मिलिशिया(PDF) तनाव के बीच म्यामांर के 2000 नागरिक भारतीय सीमा में घुसे

0
245
MYANMAR LATEST AIRSTRIKE
MYANMAR LATEST AIRSTRIKE

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK: म्यांमार के चिन राज्य में हुई MYANMAR LATEST AIRSTRIKE और जबरदस्त गोलीबारी के कारण पड़ोसी मुल्क से करीब 2000 से अधिक लोग मिजोरम में दाखिल हो गए। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग पिछले 24 घंटों में सीमा पार करके मिजोरम के चमफाई जिले में दाखिल हुए हैं। इसके अलावा म्यांमार सेना की गोलाबारी में एक की मौत हो गई है जबकि 16 लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल सीमा के अंदर आए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

MYANMAR LATEST AIRSTRIKE

मिजोरम राज्य के गृह मंत्रालय के मुताबिक, 2021 में तख्तापलट के बाद से म्यांमार से करीब 31,364 लोग मिजोरम राज्य के विभिन्न हिस्सों में जीवन जी रहे हैं। इन में से ज्यादातर लोग शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं।

MYANMAR LATEST AIRSTRIKE
MYANMAR LATEST AIRSTRIKE

बता दें कि म्यांमार में जुंटा आर्मी और मिलिशिया के समूह PDF के बीच तनाव बढ़ गया है। बीते रविवार की शाम से  दोनों के बीच हुई MYANMAR LATEST AIRSTRIKE के बाद पिछले 24 घंटे में करीब दो हजार लोग म्यांमार से भारतीय सीमा में घुस आए हैं। इस समय म्यांमार में चल रहे तनाव के कारण मिजोरम हाई अलर्ट पर है क्योंकि म्यांमार के चिन राज्य में यह लड़ाई हो रही है, चिन राज्य की सीमा मिजोरम के चम्फाई से लगती है।

क्या है पीपुल्स डिफेंस फोर्स(PDF)

बता दें कि पीपुल्स डिफेंस फोर्स ने म्यांमार में सैन्य शासन के खिलाफ जंग छेड़ रखी है।  यह नेशनल यूनिटी गवर्नमेंट की सशस्त्र शाखा है। बताते चलें कि 1 फरवरी 2021 को हुए सैन्य तख्तापलट के जवाब में पीडीएफ का गठन किया गया है। इस संगठन का उद्देश्य म्यांमार में सैन्य ताकत से लड़ते हुए देश में फिर से चुनी गई सरकार के जरिए लोकतंत्र स्थापित करना है।

ये भी पढिए-

GAUCHAR MELA 2023
GAUCHAR MELA 2023

सीएम धामी ने किया 7 दिवसीय गौचर मेले का उद्घाटन

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज