ICC ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता की निलंबित, ये हैं कारण

0
148
BAN ON SL CRICKET BOARD
BAN ON SL CRICKET BOARD

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK: क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था ICC ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की सदस्यता को रद्द कर (BAN ON SL CRICKET BOARD) दिया है। फिलहाल इसका कारण श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड और श्रीलंका सरकार के बीच पिछले कई दिनों से चल रहा विवाद माना जा रहा है। श्रीलंका की सरकार ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए थे। इस प्रकरण में बीते गुरुवार को श्रीलंकाई सदन में पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को बर्खास्त करने का फैसला लिया गया।

BAN ON SL CRICKET BOARD
BAN ON SL CRICKET BOARD

श्रीलंका क्रिकेट में हो रही श्रीलंकाई सरकार द्वारा की गई इस दखलअंदाजी के बाद आईसीसी ने शुक्रवार को एक मीटिंग बुलाई, जिसमें श्रीलंका क्रिकेट की मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा की गई। आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में सरकार के इस दखल के बाद श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। आईसीसी ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड पर बतौर सदस्य नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

BAN ON SL CRICKET BOARD
BAN ON SL CRICKET BOARD

BAN ON SL CRICKET BOARD: ये है घटनाक्रम

नवंबर महीने की शुरुआत में श्रीलंका सरकार के खेल मंत्री द्वारा श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की संचालन समिति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके दायरे में बोर्ड के चीफ शम्मी सिल्वा भी आए थे। श्रीलंका के खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने सात सदस्यों की एक समिति बनाई थी, जिसमें श्रीलंका के कुछ पूर्व जज भी शामिल थे। इस समिति की अध्यक्षता श्रीलंका को एकमात्र वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा को सौंपी गई थी। (BAN ON SL CRICKET BOARD) बोर्ड को बर्खास्त करने के बाद अर्जुन रणतुंगा को बोर्ड का अंतरिम अध्यक्ष भी घोषित किया गया था।

ये भी पढिए-

MYANMAR LATEST AIRSTRIKE
MYANMAR LATEST AIRSTRIKE

म्यांमार सेना और मिलिशिया(PDF) तनाव के बीच म्यामांर के 2000 नागरिक भारतीय सीमा में घुसे

क्या होता है ICC का बैन

ICC जब किसी देश के क्रिकेट बोर्ड को निलंबित कर देता है, तो वो देश बैन हटाए जाने तक किसी भी तरह के ICC के किसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कर सकता है। श्रीलंका के मामले में जब तक सदस्यता को फिर से बहाल नहीं किया जाएगा, तब तक श्रीलंका की क्रिकेट टीम आईसीसी के किसी भी टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएगी।( BAN ON SL CRICKET BOARD)

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज