HomeLatest Newsम्यांमार में आए शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही, हजारों लोग हुए प्रभावित

म्यांमार में आए शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही, हजारों लोग हुए प्रभावित

MYANMAR EARTHQUAKE: म्यांमार और थाईलैंड में आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार म्यांमार में मरने वालों की संख्या हजारों तक हो सकती है। अब तक म्यांमार की सैन्य सरकार ने 694 मौतों की पुष्टि की है, जबकि 1,670 से अधिक लोग घायल हुए हैं। थाईलैंड में भी 10 लोगों की मौत हुई है। शुक्रवार सुबह 11:50 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता 7.7 मापी गई, जिसके कुछ ही मिनट बाद 6.4 तीव्रता का आफ्टरशॉक भी महसूस किया गया। इस आपदा के चलते म्यांमार के छह राज्यों और पूरे थाईलैंड में आपातकाल लागू कर दिया गया है।

MYANMAR EARTHQUAKE
MYANMAR EARTHQUAKE

MYANMAR EARTHQUAKE: म्यांमार और थाईलैंड के कई इलाकों में तबाही

भूकंप से म्यांमार और थाईलैंड के कई इलाकों में तबाही मची है। म्यांमार की राजधानी नेपीदा में मंदिर और घर गिर गए, जबकि मांडले के शाही महल का कुछ हिस्सा ढह गया। इरावाडी नदी पर बना 51 साल पुराना पुल पूरी तरह टूट गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक निर्माणाधीन 30 मंजिला इमारत गिर गई, जिसमें 43 मजदूर फंस गए। बैंकॉक की ऊंची इमारतों में बने पूलों से पानी नीचे गिरने लगा, जिससे दहशत का माहौल बन गया।

MYANMAR EARTHQUAKE
MYANMAR EARTHQUAKE

राहत और बचाव कार्य के लिए भारत ने भी मदद

राहत और बचाव कार्य के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मदद भेजी जा रही है। चीन ने 37 सदस्यीय आपदा प्रतिक्रिया दल म्यांमार भेजा है, जो राहत कार्यों में जुटा हुआ है। भारत ने ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत 15 टन राहत सामग्री की पहली खेप भेजी है। अमेरिका ने भी मदद का ऐलान किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका म्यांमार को हर संभव सहायता देगा। इस बीच, शुक्रवार रात 11:56 बजे म्यांमार में 4.2 तीव्रता के हल्के झटके फिर महसूस किए गए, जिसका केंद्र धरती के 10 किलोमीटर नीचे था। शनिवार सुबह 5:16 बजे अफगानिस्तान में भी 4.7 तीव्रता का भूकंप आया, जिसका केंद्र 180 किलोमीटर की गहराई में था।

ये भी पढिए-

CM DHAMI
CM DHAMI

सीएम धामी ने 1300 से अधिक नर्सिंग अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular